4,4,4,4,4,4,4,4,..... अफगानिस्तान A के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम, 200 के स्ट्राइक रेट से खेली ताबड़तोड़ पारी
Table of Contents
Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का जबरदस्त जलवा देखने को मिला। उनके बारे में सीजन से पहले ही बात हो रही थी, क्योंकि अपने डेब्यू सीजन में उन्होंने शानदार शतक जड़ा था। इसी वजह से इस बार उन्हें देखने के लिए फैंस के साथ-साथ क्रिकेट एक्सपर्ट्स भी देखने के लिए उत्साहित थे और सभी की उमीदों पर खरा उतरकर युवा खिलाड़ी सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज रहा। इसी वजह से ऑरेंज कैप भी अपने नाम की।
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को शानदार प्रदर्शन के कारण श्रीलंका में खेली जा रही 50 ओवरों के फॉर्मेट वाली ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया ए के स्क्वाड में चुना गया। वहीं, उनका चयन आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के साथ-साथ एशियन गेम्स के लिए भी टीम इंडिया में हो गया। ट्राई-सीरीज की शुरुआत वैभव के लिए खास नहीं रही थी और श्रीलंका ए के खिलाफ फ्लॉप हो गए थे। उन्होंने 12 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 14 रन बनाए थे।
इसके बाद उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया कि यहां आईपीएल वाली फ्लैट पिच नहीं मिलेंगी। हालांकि, अब वैभव ने ताबड़तोड़ अंदाज में जोरदार वापसी की और अफगानिस्तान ए के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली है।
अफगानिस्तान ए के खिलाफ Vaibhav Sooryavanshi ने मचाई तबाही

दांबुला में ट्राई-सीरीज में इंडिया ए आज अपना दूसरा मैच खेल रही है, जिसमें उसकी टक्कर अफगानिस्तान ए से है। इस मैच में अफगान टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया लेकिन यह पूरी तरह शुरुआती ओवरों में ही गलत साबित होता नजर आया। इसकी सबसे बड़ी वजह वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) रहे। सूर्यवंशी ने स्वाभाविक रूप से पारी की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की और फिर चौकों की झड़ी लगा दी।
चौकों की बारिश से वैभव सूर्यवंशी की अफगानिस्तान ए ताबड़तोड़ पारी
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के कारण इंडिया ए ने छठे ही ओवर में 50 का आंकड़ा पार कर लिया। हालांकि, जब लग रहा था कि वैभव आसानी से अपना अर्धशतक पूरा कर लेंगे, तभी वो आउट हो गए। उन्होंने आउट होने से पहले 22 गेंदों का सामना किया और 44 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा। वहीं, उनके बल्ले से 9 चौके आए। उनके और प्रभसिमरन सिंह के बीच पहले विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी हुई।
आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के लिए कर सकते हैं डेब्यू
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने अपने ऊपर उठ रहे सभी सवालों का जवाब रनों की बारिश से दिया। वैभव ने 16 मैचों में ऐसी तबाही मचाई कि हर तरफ उनकी ही चर्चा होने लगी। उन्होंने 48.50 की औसत से 776 रन बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237.30 रहा। वैभव के बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक आए।
इस धमाकेदार प्रदर्शन के कारण ही वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में जगह मिल गई। उन्हें जून-जुलाई में होने वाले आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए चुना गया है। वहीं, सितंबर-अक्टूबर में एशियन गेम्स के लिए भी स्क्वाड में जगह दी गई है।
माना जा रहा है कि वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को आयरलैंड के खिलाफ होने वाले दो टी20 या फिर इंग्लैंड के विरुद्ध होने वाली पांच टी20 मैचों की सीरीज में डेब्यू का मौका मिल सकता है। अगर ऐसा हुआ तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण करने वाले टीम इंडिया के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे।
यह भी पढ़ें: दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान, बेन स्टोक्स बाहर, जो रूट बने नए कप्तान