दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान, बेन स्टोक्स बाहर, जो रूट बने नए कप्तान

Published - 11 Jun 2026, 09:50 AM | Updated - 11 Jun 2026, 01:02 PM

England

England Squad: इंग्लैंड की टीम अपने घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली रही है, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। इसी वजह से सभी मुकाबले काफी अहम हैं, क्योंकि जीत से फाइनल की राह आसान होगी। इस सीरीज की शुरुआत 4 जून से हुई थी और पहला मुकाबला लॉर्ड्स में खेला गया था। इंग्लिश टीम ने 115 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी लेकिन फिर कप्तान बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन की नाइटक्लब वाली कंट्रोवर्सी सामने आ गई।

स्टोक्स और एटकिंसन पर टीम कर्फ्यू तोड़ने का आरोप लगा। इसके अलावा नाइटक्लब में झगड़ा होने की भी खबर सामने आई। ईसीबी ने दोनों ही खिलाड़ियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी थी और तभी संकेत मिल गए थे कि शायद ये दोनों खिलाड़ी दूसरे टेस्ट नजर न आएं। अब कुछ ऐसा ही देखने को मिला है और 17 जून से ओवल में होने वाले मुकाबले के लिए स्टोक्स और एटकिंसन को नहीं चुना गया है। इंग्लैंड (England) ने 15 सदस्यीय स्क्वाड की घोषणा कर दी है और कप्तानी में भी बदलाव हुआ है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ ओवल में England की कप्तानी जो रूट संभालते आएंगे नजर

England 1

बेन स्टोक्स हालिया विवाद के कारण आलोचनों से घिरे हुए हैं और खबर है कि वे टेस्ट कप्तानी के साथ-साथ एक खिलाड़ी के तौर पर भी संन्यास ले सकते हैं। फिलहाल इंग्लैंड (England) की टीम से उन्हें दूसरे टेस्ट के लिए बाहर रखा गया है। स्टोक्स को हटाए जाने की चर्चा के बीच उम्मीद थी कि कप्तानी की जिम्मेदारी उपकप्तान हैरी ब्रूक को मिलेगी, जो व्हाइट बॉल क्रिकेट में इंग्लैंड के कप्तान हैं लेकिन उनके बजाय अनुभवी जो रूट को कार्यवाहक कप्तान नियुक्त किया गया है।

रूट ने 2017 से 2022 के बीच 64 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड (England) की कप्तानी की, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में 4-0 से मिली हार समेत अपने आखिरी 17 टेस्ट मैचों में सिर्फ़ एक जीत मिलने के बाद उन्होंने यह पद छोड़ दिया। वह स्टोक्स की टीम में एक सीनियर खिलाड़ी के तौर पर बने रहे, लेकिन बुधवार दोपहर को हुई एक चौंकाने वाली घोषणा के तहत वह दूसरे टेस्ट मैच के लिए कप्तानी संभालेंगे।

माना जा रहा है कि विवाद की स्थिति में जो रूट के रूप में अनुभवी लीडर की मौजूदगी माहौल को संभालने में अहम साबित होगी। वहीं, ब्रूक पिछले साल वेलिंग्टन में कंट्रोवर्सी का हिस्सा रहे थे। इसी वजह से उपकप्तान होने के बावजूद शायद उनके ऊपर भरोसा नहीं दिखाया गया है।

स्टोक्स और एटकिंसन की जगह इंग्लैंड ने इन दो खिलाड़ियों को स्क्वाड में दी जगह

ओवल टेस्ट के लिए इंग्लैंड (England) ने दो बदलाव किए हैं। बेन स्टोक्स के साथ-साथ तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को भी बाहर रखा गया है। इन दोनों की जगह जॉर्डन कॉक्स और जोफ्रा आर्चर ने ली है। कॉक्स एक स्पेशलिस्ट बल्लेबाज हैं। ऐसे में देखना होगा कि उन्हें दूसरे मैच के लिए प्लेइंग XI में मौका मिलता है या नहीं।

वहीं, बात करें जोफ्रा आर्चर की तो उन्होंने IPL 2026 में खेलने की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच स्किप करने का फैसला किया था। इसके लिए उनकी आलोचना भी हुई, लेकिन इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट ने आर्चर के फैसले का समर्थन किया। अब यह तेज गेंदबाज दूसरे मैच के लिए स्क्वाड में चुना गया है और पूरी उम्मीद है कि प्लेइंग XI में भी नजर आएगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट के लिए इंग्लैंड (England) का स्क्वाड

जो रूट (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, जेम्स रेव, ओली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ, जोश टंग

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स के लिए चुने गए पाकिस्तान टीम के नए कप्तान और उपकप्तान, अब इन 2 युवाओं को सौंपी गई कमान

Tagged:

eng vs nz joe root ben stokes Gus Atkinson
Prashant

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com