IND W vs PAK W: भारत की बेटियों ने देश का बढ़ाया मान, टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 64 रन से रौंदा

Published - 15 Jun 2026, 09:02 AM | Updated - 15 Jun 2026, 10:30 AM

IND W Vs PAK W

IND W vs PAK W: हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम ने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शानदार शुरुआत की है. 14 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 64 रनों से रौंदकर धमाकेदार जीत दर्ज की.

इस दौरान भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों, दोनों ही प्रभावशाली प्रदर्शन करते दिखाई. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए आई भारतीय टीम ने 6 विकेटों के नुकसान पर 170 रन का स्कोर बनाया. जवाब में पाक टीम (IND W vs PAK W) की पारी 106 रनों पर ही सिमट गई.

IND W vs PAK W: स्मृति मांधना के बल्ले ने मचाई तबाही

Smriti Mandhana

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी टीम इंडिया (IND W vs PAK W) ने उप-कप्तान स्मृति मांधना की दमदार पारी के दम पर 170 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. पाकिस्तान के खिलाफ उनकी यह अर्धशतकीय पारी भारतीय फैंस के लिए मुख्य आकर्षण रही. हालांकि, भारतीय टीम की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं हो सकी थी.

पावरप्ले में ही टीम ने अपने दो बड़े विकेट गंवा दिए. सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा 6 रन और जेमिमा रोड्रिग्स 1 रन बनकार आउट हो गईं. इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने स्मृति मांधना के साथ मिलकर पारी को संभालते हुए टीम को मजबूत स्थिति तक पहुंचाया.

IND vs AFG 2nd ODI Preview: जानें पिच रिपोर्ट, मौसम, लाइव स्ट्रीमिंग, और संभावित प्लेइंग XI

हरमनप्रीत कौर ने खेली जूझारू पारी

13.5 ओवर में रमीन शमीम की गेंद पर आउट होने से पहले स्मृति मांधना ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 91 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर चुकी थीं. दोनों बल्लेबाजों की इस पार्टनरशिप के दम पर टीम इंडिया का स्कोर 100 के पार पहुंच सका. हालांकि, 14वें ओवर में बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में स्मृति मांधना अपना विकेट गंवा बैठीं. इससे पहले उन्हें अपनी इस तूफ़ानी पारी के दौरान दो जीवनदान भी मिले थे, जिनका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया.

उनके पवेलीयन लौट जाने के बाद भारतीय बल्लेबाजों की रफ्तार धीमी पड़ गई और कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका. हरमनप्रीत कौर ने 36 रन और ऋचा घोष ने 34 रनों का योगदान दिया. जबकि भारती फुलमाली और श्रेयांक पाटिल एक-एक रन ही बना पाई. दीप्ति शर्मा 12 रन बनाकर आउट हुई. पाकिस्तान (IND W vs PAK W) की ओर से सादिया इकबाल और कप्तान फातिमा सना ने 2-2 विकेट झटकी. वहीं, तासिमा रुबाब और रमीन शमीम के हाथ एक-एक सफलता लगी.

IND W vs PAK W: 106 रनों पर सिमटी पाकिस्तान की पारी

भारत (IND W vs PAK W) द्वारा मिले 171 रनों के टारगेट का पीछा करने के लिए आई पाकिस्तान टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आईं. स्पिनर दीप्ति शर्मा विपक्षी टीम के बल्लेबाजों पर काल बनकर टूटीं. उन्होंने 4 ओवर में 10 रन खर्च कर 5 विकेट हासिल की. गुल फिरोजा, आयशा जफर, आलिया रियाज, तस्मिया रुबाब और नशरा संधू का विकेट उनके नाम रहा. वहीं, भारतीय युवा स्पिनर श्री चरण भी तीन विकेट निकाल सकी. उन्होंने साइरा जबीन, नतालिया परवेज और रमीम शमीम को पवेलीयन का रास्ता दिखाया.

टीम इंडिया की इस स्पिन जोड़ी के सामने पाक टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. पाकिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली के अलावा कोई भी खिलाड़ी बड़ी और अच्छी पारी नहीं खेल सका. हालांकि, वह भी 10.5 ओवर में रन आउट हो गईं और 35 गेंदों में 41 रन बन पाईं. गुल फिरोजा और आयशा जफर के बल्ले से 12-12 रन निकले. आलिया रियाज ने 18 रन बटोरें. अन्य कोई भी बल्लेबाज 10 रन तक नहीं बना पाया और पाकिस्तान की पारी 17 ओवर में 106 रनों पर ढेर हो गई.

रणजी खेलने लायक़ नहीं ये खिलाड़ी, कोच Gautam Gambhir का चहेता होने के चलते खेल गया धर्मशाला ODI

Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com