रणजी खेलने लायक़ नहीं ये खिलाड़ी, कोच Gautam Gambhir का चहेता होने के चलते खेल गया धर्मशाला ODI
Published - 14 Jun 2026, 02:25 PM | Updated - 14 Jun 2026, 02:55 PM
Table of Contents
Gautam Gambhir: टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाते हुए धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे मैच में डकवर्थ लुईस नियम के तहत 7 विकेट के अंतर से जीत दर्ज कर ली थी. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम महज 194 रन के स्कोर पर आउट हो गई थी. इस लक्ष्य को टीम इंडिया ने 22.5 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया.
टीम इंडिया के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 66 गेंद पर 84 रन की एक शानदार पारी खेली. हालांकि इस मुकाबले में एक भारतीय खिलाड़ी का प्रदर्शन बेहद खराब था.
वाशिंगटन सुंदर एक ओवर में खर्च कर बैठे 19 रन
इस मुकाबले में कोच Gautam Gambhir ने अपने पसंदीदा खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर को भी मौका दिया. वह इस मुकाबले में काफी महंगे साबित हुए और अपने एक ओवर की गेंदबाजी में ही 19 रन खर्च कर बैठे थे. सुंदर की गेंदबाजी इतनी खराब थी कि कप्तान शुभमन गिल ने इसके बाद इन पर भरोसा नहीं दिखाया और गेंदबाजी नहीं दी.
Gautam Gambhir का चहेता होने के चलते खेल गए धर्मशाला ODI

बता दें वाशिंगटन सुंदर को कुलदीप यादव से पहले प्लेइंग इलेवन में शामील किया गया था, लेकिन वह अपनी छाप छोड़ने में कामयाब नहीं हो पाए. कोच Gautam Gambhir इस खिलाड़ी को काफी पसंद करते हैं. यही वजह है कि सुंदर वर्तमान समय में टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट खेल रहे हैं.
कोच गंभीर का सपोर्ट सुंदर को इतना ज्यादा है कि इन्हें आसानी से प्लेइंग इलेवन में भी जगह मिल जाती है. हालांकि सुंदर का प्रदर्शन हमेशा किसी रणजी खिलाड़ी जैसा ही रहता है. उनके प्रदर्शन को देख नहीं लगता कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने लायक है.
ऐसा रहा है वाशिंगटन सुंदर का क्रिकेट करियर
वाशिंगटन सुंदर टीम इंडिया के लिए अब तक कुल 30 वनडे मैच खेल चुके हैं, जिसमे उन्होंने 20.66 की मामूली औसत से मात्र 372 रन बनाए हुए हैं. वहीं अगर इनके गेंदबाजी आंकड़ों की बात करें, तो अब तक 29 विकेट ही हासिल कर पाए हैं. गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में ही अब तक इस ऑलराउंडर का औसत प्रदर्शन रहा है, लेकिन इसके बावजूद कोच Gautam Gambhir और टीम मैनेजमेंट का इन पर काफी भरोसा है.
यह भी पढ़ें: ईशान-सुंदर बाहर, इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री, लखनऊ ODI के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने