IND vs AFG 2nd ODI Preview: जानें पिच रिपोर्ट, मौसम, लाइव स्ट्रीमिंग, और संभावित प्लेइंग XI
Published - 14 Jun 2026, 04:05 PM
Table of Contents
IND vs AFG 2nd ODI 2026: भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरा वनडे इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने पहले वनडे में अफगानिस्तान टीम को 7 विकेट से हराया है। खराब मौसम के कारण इस मुकाबले को 25-25 ओवर का कर दिया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम 24.5 ओवर में 194 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने अफगानिस्तान की ओर से 51 गेंदों में 102 रन की पारी खेली। दूसरी पारी में रोहित शर्मा के आउट होने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने एक छोर संभाल के रखा और 84 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।
इस मैच में भारतीय टीम के गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन करते किया है, अपना पहला मैच खेल रहे गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे ने 2-2 विकेट लिए हैं। लखनऊ में भी भारतीय टीम श्रृंखला में दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी वहीं अफगानिस्तान की कोशिश श्रृंखला में बराबरी करने की रहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच और वेदर रिपोर्ट, अहम खिलाड़ी और संभावित प्लेइंग पर नज़र डालेंगे।
यह भी पढ़ें: IND vs AFG Live Streaming: ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल, कौन सा चैनल, कौन सा ऐप? जानें पूरी जानकारी
IND vs AFG 2nd ODI मैच डीटेल्स
स्टेडियम: भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
मैच की तारीख: 17 जून 2026 (01:30 PM)
लाइव स्ट्रीमिंग: DD Sports, Jio Hotstar & Star Sports Network
लाइव स्कोर: IND vs AFG 2nd ODI लाइव स्कोर
IND vs AFG 2nd ODI पिच रिपोर्ट और मौसम अपडेट
लखनऊ मौसम अपडेट:
लखनऊ में खेले जाने वाले दूसरे वनडे के दौरान आसमान बिल्कुल साफ रहेगा। तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तथा ह्यूमिडिटी 30% रहने की उम्मीद है।
इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ, पिच रिपोर्ट:
IND vs AFG 2nd ODI भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा। इस मैदान की पिच थोड़ी धीमी और संतुलित मानी जाती है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को अच्छी उछाल और स्विंग मिलती है, जबकि मैच आगे बढ़ने पर स्पिनर्स हावी रहते हैं। यहां 260-270 रन का टोटल अच्छा माना जाता है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 67% मैच जीते हैं।
IND vs AFG 2nd ODI संभावित प्लेइंग 11
इंडिया: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम ज़द्रान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), मोहम्मद नबी, राशिद खान, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, एएम ग़ज़नफ़र, मोहम्मद सलीम सफ़ी, ज़िया उर रहमान शरीफ़ी
IND vs AFG 2nd ODI टॉप पिक्स
| खिलाड़ी | रोल | हालिया प्रदर्शन |
| शुभमन गिल | बल्लेबाज | 84(66), 23(18), 56 (53) |
| रहमानुल्लाह गुरबाज़ | विकेटकीपर | 102(51), 41(29), 88(67) |
| राशिद खान | ऑलराउंडर | 1-37, 3-12, 5-17 |
| अर्शदीप सिंह | गेंदबाज | 2-27, 3-63, 2-26 |
| गुरनूर बराड़ | गेंदबाज | 3-27, 1-52, 2-27 |
IND vs AFG 2nd ODI में विशेषज्ञ की राय
टीम इंडिया के पास एक मज़बूत बैटिंग लाइनअप है और गेंदबाजों ने भी पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया है। दूसरी तरफ अफगानिस्तान टीम ने पिछले मैच में अच्छी शुरुआत की लेकिन मिडिल ऑर्डर के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण टीम बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच सकी। इसके अलावा अफगानिस्तान टीम के पेस अटैक में अनुभव की कमी है ऐसे में मौजूदा फॉर्म, टीम संतुलन और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को देखते हुए दूसरे वनडे में भी भारत जीत का प्रबल दावेदार नजर आता है।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
Tagged:
India vs Afghanistan ODI Series IND vs AFG 2nd ODI IND vs AFG 2nd ODI Previewऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।