IND vs AFG 2nd ODI Live Streaming: ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल, कौन सा चैनल, कौन सा ऐप? जानें पूरी जानकारी
Published - 14 Jun 2026, 01:02 PM | Updated - 14 Jun 2026, 01:27 PM
IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला गया पहला वनडे मैच अपने शानदार प्रदर्शन के चलते टीम इंडिया ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत 7 विकेट के अंतर से जीत लिया था और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी, अब सीरीज का दूसरा वनडे मैच 17 जून बुधवार को खेला जायेगा. आप इस मैच को कब कहां और कैसे देख सकते हैं यही जानकारी हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में देंगे.
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं मैच

भारत बनाम अफगानिस्तान (IND vs AFG) वनडे सीरीज का यह दूसरा मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध रहेगा. इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क टीवी चैनलों पर लाइव प्रसारित किया जाएगा.
खास बात यह है कि मैच की कमेंट्री आप अपनी पसंदीदा लोकल भाषा में देख सकते हैं. हिंदी, अंग्रेजी और कई अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भारत vs अफगानिस्तान दूसरे वनडे का लुफ्त उठाया जा सकता है.
जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं IND vs AFG मैच की लाइव स्ट्रीम
भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग मोबाइल के जरिये जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. IND vs AFG बीच होने वाले इस दूसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध है. साथ ही आप को मैच की कमेंट्री अपनी पसंदीदा भाषा जैसे हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु आदि में चुनने का विकल्प मिलेगा.
कुछ ऐसे रिचार्ज जियो की सिम में आपकों मिल जाएंगे, जिसके चलते आप फ्री में हॉटस्टार मी जायेगा और फिर आप मुफ्त में मैच का आनंद ले सकते हैं.
दूसरे वनडे मैच के लिए कुछ ऐसी दोनों टीमें
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, हर्षित राणा
अफगानिस्तान: हसमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदीकुल्लाह अटल, दरवाइश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, नांगयाल खारोटई, एम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल समी, मोहम्मद सलीम साफी