IND vs AFG 1st ODI Records: रहमानुल्लाह गुरबाज ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल के नाम भी दर्ज हुई खास उपलब्धि
Published - 13 Jun 2026, 10:28 PM | Updated - 13 Jun 2026, 10:29 PM
Table of Contents
13 जून को धर्मशाला में भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई हशमतुल्लाह शाहिदी की अगुवाई वाली टीम 24.5 ओवर में 194 रन बनाकर ढेर हो गई. सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज की शानदार शतकीय पारी के बूते टीम यह सम्मानजनक स्कोर हासिल कर सकी. उनके अलावा किसी भी खिलाड़ी का बल्ला नहीं चला. जवाब में भारतीय टीम ने 22.5 ओवरों में 195 रन बना दिए और 7 विकेटों से मैच अपने नाम किया.
टीम की इस जीत में के हीरो कप्तान शुभमन गिल रहे, जिन्होंने 84 रनों की नाबाद पारी खेली. अफगानिस्तान की पारी के दौरान रहमानुल्लाह गुरबाज का प्रदर्शन कमाल का रहा. उन्होंने 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर 51 गेंदों में 102 रन जड़े. इसी के साथ उन्होंने कई बड़े रिकोर्ड्स भी अपने नाम कर लिए. ऐसे में आइए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं उन खास आंकड़ों पर नजर डालते हैं जो IND vs AFG 1st ODI मैच के दौरान कायम हुए.
IND vs AFG 1st ODI में बने ये 11 रिकॉर्ड्स
1. अफगानिस्तान के लिए वनडे में सबसे तेज अर्धशतक (गेंदों के हिसाब से)
- 24 गेंद - मोहम्मद नबी बनाम श्रीलंका, लाहौर, 2023
- 25 गेंद - रहमानुल्लाह गुरबाज बनाम भारत, धर्मशाला, 2026
- 26 गेंद - मुजीब उर रहमान बनाम पाकिस्तान, कोलंबो आरपीएस, 2023
- 27 गेंद - राशिद खान बनाम आयरलैंड, अबू धाबी, 2021
- 28 गेंद - मोहम्मद नबी बनाम जिम्बाब्वे, बुलावायो, 2014
- 28 गेंद - शफीकुल्लाह शिनवारी बनाम आयरलैंड, ग्रेटर नोएडा, 2017
2. हशमतुल्लाह शाहिदी के साथ रहमानुल्लाह गुरबाज की चौथे विकेट के लिए 66 गेंदों में 116 रनों की पार्टनरशिप हुई. भारत के खिलाफ वनडे क्रिकेट में अफगानिस्तान की किसी भी विकेट के लिए दूसरी शतकीय साझेदारी है. इससे पहले अजमतुल्लाह उमरजई और हश्मतुल्लाह शाहिदी ने 2023 विश्व कप के दौरान दिल्ली में 121 रन की साझेदारी की थी.
3. अफगानिस्तान के लिए वनडे में सबसे तेज शतक (गेंदों के हिसाब से)
- 48 गेंद - रहमानुल्लाह गुरबाज, IND vs AFG, धर्मशाला, 2026
- 72 गेंद - मोहम्मद शहजाद बनाम स्कॉटलैंड, एलोवे, 2010
- 72 गेंद - करीम सादिक बनाम नीदरलैंड्स, शारजाह, 2012
- 85 गेंद - नवरोज मंगल बनाम स्कॉटलैंड, शारजाह, 2013
- 85 गेंद - मोहम्मद शहजाद बनाम आयरलैंड, बेलफास्ट, 2019
4. भारत के खिलाफ वनडे में सबसे तेज शतक (गेंदों के हिसाब से)
- 45 गेंद - शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान), कानपुर, 2005
- 48 गेंद - रहमानुल्लाह गुरबाज (अफगानिस्तान), IND vs AFG, धर्मशाला, 2026
- 57 गेंद - जेम्स फॉकनर (ऑस्ट्रेलिया), बेंगलुरु, 2013
- 57 गेंद - एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका), मुंबई, 2015
- 57 गेंद - माइकल ब्रेसवेल (न्यूजीलैंड), हैदराबाद, 2023
5. भारत (IND vs AFG) के खिलाफ रहमानुल्लाह गुरबाज ने अपने वनडे करियर का नौवां शतक लगाया है, जो कि अफगानिस्तान के लिए किसी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा शतक हैं. उनके बाद इस सूची में इब्राहिम जादरान और मोहम्मद शहजाद का नाम है, जिन्होंने छह-छह शतक लगाए हैं.

6. विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर यह रहमानुल्लाह गुरबाज का सातवां वनडे शतक रहा. 25 साल की उम्र पूरी करने से पहले विकेटकीपर के रूप में उनसे ज्यादा शतक सिर्फ क्विंटन डी कॉक (13) ने लगाए हैं.
7. वनडे में अर्धशतक को शतक में बदलने की सर्वश्रेष्ठ दर (न्यूनतम 7 शतक)
- 56.25% - रहमानुल्लाह गुरबाज (9 शतक)
- 43.48% - कैलम मैकलियोड (10 शतक)
- 42.86% - डेरिल मिचेल (9 शतक)
- 41.82% - क्विंटन डी कॉक (23 शतक)
- 41.22% - विराट कोहली (54 शतक)
8. वनडे की एक पारी में अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा छक्के
- 9 छक्के - रहमानुल्लाह गुरबाज बनाम आयरलैंड, अबू धाबी, 2021
- 8 छक्के - मोहम्मद शहजाद बनाम जिम्बाब्वे, शारजाह, 2015
- 8 छक्के - रहमानुल्लाह गुरबाज बनाम बांग्लादेश, चटगांव, 2023
- 8 छक्के - रहमानुल्लाह गुरबाज बनाम भारत, धर्मशाला, 2026
- 7 छक्के - मोहम्मद शहजाद बनाम भारत, दुबई, 2018
- 7 छक्के - रहमानुल्लाह गुरबाज बनाम बांग्लादेश, शारजाह, 2024
9. भारत के लिए ODI डेब्यू पर सबसे अच्छी बॉलिंग परफॉर्मेंस
- 4/54 - प्रसिद्ध कृष्णा बनाम इंग्लैंड, पुणे, 2021
- 3/21 - नोएल डेविड बनाम वेस्टइंडीज़, पोर्ट ऑफ़ स्पेन, 1997
- 3/24 - वरुण एरॉन बनाम इंग्लैंड, मुंबई WS, 2011
- 3/27 - गुरनूर बराड़ बनाम अफ़गानिस्तान, धर्मशाला, 2026
- 3/30 - सुब्रतो बनर्जी बनाम वेस्टइंडीज़, पर्थ, 1991
10. ODI के इतिहास में यह सातवीं बार है जब किसी टीम की पारी में दो डेब्यूटेन्ट ने कम से कम तीन-तीन विकेट झटके, जबकि किसी फुल-मेंबर टीम के लिए ऐसा तीसरी बार हुआ है. इससे पहले दो बार ऐसा देखने को मिला था. IND vs AFG पहले वनडे में डेब्यूटेन्ट हर्ष दुबे और गुरनूर ब्रार ने तीन-तीन सफलताएं हासिल की.
पहली बार जनवरी 1971 में MCG में इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए एशले मैलेट (3/34) और कीथ स्टैकपोल (3/40) ने ये कारनामा किया था और दूसरी बार मार्च 1997 में एल्बियन में पाकिस्तान के खिलाफ वेस्टइंडीज के लिए कॉलिन क्रॉफ्ट (3/50) और जोएल गार्नर (3/27) ने ऐसा करने में कामयाब हुए थे.
11. सबसे तेज़ 3000 वनडे रन (पारी के हिसाब से)
- 57- हाशिम अमला
- 62-शुभमन गिल
- 67 - शाई होप
- 67- फखर जमान
- 67-इमाम-उल-हक
IND vs AFG के बाद इंग्लैंड से ODI सीरीज खेलेगा भारत, ये 15 खिलाड़ी हो सकते लंदन रवाना
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर