IND vs AFG: अंतिम 2 ODI मैचों के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को जगह

Published - 14 Jun 2026, 09:05 AM | Updated - 14 Jun 2026, 09:51 AM

IND Vs AFG 1st ODI Records

Team India और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में शनिवार को खेला गया इस मुकाबले को अपने शानदार प्रदर्शन के चलते टीम इंडिया ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत 7 विकेट के अंतर से जीत लिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.

अब सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला 17 जून को लखनऊ में खेला जायेगा. वहीं सीरीज का अंतिम मुकाबला 20 जून को चेन्नई के मैदान पर खेला जायेगा.

अंतिम 2 ODI के लिए भी सामने आई Team India

Team India 18

इस ODI सीरीज के लिए जो टीम चुनी गई थी, उसमे काफी उलटफेर हो चुके हैं. दरअसल चयनकर्ताओं ने पहले जो 15 सदस्यीय Team India चुनी थी, उसमे अब विराट कोहली और हार्दिक पांड्या का नाम शामिल नहीं है. दोनों ही दिग्गज खिलाड़ी अब चोट के चलते सीरीज का हिस्सा नही है.

विराट कोहली की जगह जहां टीम में यशस्वी जायसवाल को मौका दिया गया है. वहीं हार्दिक पांड्या की जगह हर्षित राणा के नाम का ऐलान हो गया है. कुल 15 खिलाड़ी अंतिम 2 वनडे के लिए टीम इंडिया के दल में फिलहाल शामिल है.

अंतिम 2 ODI के लिए Team India का अपडेटेड स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, हर्षित राणा

अंतिम 2 ODI के लिए जो टीम इंडिया चुनी गई है, वह काफी मजबूत नजर आ रही है. हर्षित राणा के एड होने से भारतीय टीम को और मजबूती मिलेगी.

अब दूसरे वनडे की जीत पर टीम इंडिया की नजर

टीम इंडिया पहले वनडे की तरह दूसरे ODI में भी अपना शानदार खेल जारी रखना चाहेगा. पहले मुकाबले में वाशिंगटन सुंदर काफी महंगे साबित हुए थे, ऐसे में उनकी जगह कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है. वहीं ईशान किशन की जगह भी यशस्वी जायसवाल की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हो सकती है.

यह भी पढ़े: कभी छोले-कुल्चे का स्टॉल लगाता था ये भारतीय खिलाड़ी, अब हो गया सीधे टीम इंडिया में चयन

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com