3 कारण क्यों वैभव सूर्यवंशी को वनडे में भी मिलना चाहिए मौका, 15 वर्षीय को जरुर खिलाना चाहिए वर्ल्ड कप 2027

Published - 15 Jun 2026, 11:25 AM | Updated - 15 Jun 2026, 01:02 PM

Vaibhav Sooryavanshi 11

Vaibhav Sooryavanshi: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने 50 ओवरों के मैच को टी20 बना दिया था और महज 80 गेंदों में 175 रन बनाकर साबित कर दिया था कि उनके अंदर वनडे में भी सफल होने के गुण मौजूद हैं। तभी से चर्चा शुरू हो गई थी कि इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी को जल्द से जल्द टीम इंडिया में मौका मिलना चाहिए।

इसके बाद, वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने आईपीएल 2026 में अपनी बल्लेबाजी से तबाही मचाने का काम किया। उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237.30 का रहा। इस जबरदस्त प्रदर्शन के कारण उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के साथ-साथ एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया में चुना गया है। वहीं, उन्हें 2027 वर्ल्ड कप में भी खिलाने की मांग की जा रही है। इस लेख में जानिए वो 3 कारण क्यों वैभव को अगले साल वनडे वर्ल्ड कप में मौका मिलना चाहिए।

इन 3 कारणों से Vaibhav Sooryavanshi को 2027 वर्ल्ड कप के लिहाज से वनडे में भी मिलना चाहिए मौका

1. वैभव सूर्यवंशी के पास एक्स फैक्टर बनने की काबिलियत

Vaibhav Sooryavanshi 12

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को आक्रामक अंदाज में खेलने की वजह से किसी भी तरह की कंडीशंस में मैच का रूख बदलने वाला बल्लेबाज माना जाता है। उन्होंने आईपीएल 2026 में दिखाया कि कंडीशंस और गेंदबाजी अटैक से खास फर्क नहीं पड़ता और वह एक ही अंदाज में खेलते हैं।

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की सबसे बड़ी खूबी है कि वो अपनी पारी के दौरान लगातार तेजी से रन बनाने में कामयाब रहते हैं और अगर बड़ी पारी भी खेलते हैं तो भी उनका स्ट्राइक रेट कम नहीं होता। उनकी इस खूबी का फायदा वनडे में मिल सकता है। ODI क्रिकेट में काफी ज्यादा ओवर होते हैं, ऐसे में वैभव टिक गए तो फिर आसानी से मैच अपनी टीम के पक्ष में मोड़ सकते हैं।

2. पावरप्ले में वैभव सूर्यवंशी लगा सकते हैं रनों की झड़ी

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए लेकिन एक अहम रिकॉर्ड की सबसे ज्यादा चर्चा हुई। यह रिकॉर्ड आईपीएल के एक सिंगल सीजन में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा रनों का रहा। ज्यादातर मुकाबलों में वैभव ने पहले छह ओवरों में ही रनों की बारिश कर दी। उन्होंने पूरे सीजन 521 रन पावरप्ले में ही बनाए।

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की पावरप्ले का फायदा उठाने की काबिलियत वनडे में भी कारगर साबित हो सकती है। जिस तरह से रोहित शर्मा ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में ज्यादातर मुकाबलों में तेज शुरुआत दिलाने का काम किया था। उस काम को वैभव ज्यादा बेहतर अंदाज में करने की काबिलियत रखते हैं। इसी वजह से वैभव को वनडे में मौके मिलने चाहिए और अगर उन्हें सफलता मिलती है तो फिर 2027 वर्ल्ड कप में ट्रम्प कार्ड बन सकते हैं।

3. रोहित शर्मा के फॉर्म और फिटनेस को लेकर संशय की स्थिति

अभी तक कप्तान शुभमन गिल के साथ वनडे वर्ल्ड कप में पारी की शुरुआत के लिए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को दावेदार माना जा रहा है लेकिन हिटमैन के साथ बड़ी समस्या उनका फॉर्म और फिटनेस है। रोहित के लिए साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड वनडे सीरीज काफी खराब रही थी। आईपीएल 2026 में भी एक-दो पारियों को छोड़ दें तो उनके बल्ले से कमाल नहीं देखने को मिला। इसके अलावा वो बीच में चोटिल होकर पांच मैचों से बाहर भी रहे।

इसी वजह से कहा जा रहा है कि अब चयनकर्ताओं को रोहित शर्मा को लेकर कोई कड़ा फैसला लेना चाहिए और वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को बतौर ओपनर खिलाना चाहिए। इससे ओपनिंग में लेफ्ट-राइट का कॉम्बिनेशन भी मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें: चोट के चलते सीरीज के दूसरे मैच से बाहर हुआ स्टार गेंदबाज, पहले मुकाबले में की करिश्माई गेंदबाजी

Tagged:

team india 2027 world cup Vaibhav Sooryavanshi
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com