महिला टीम इंडिया के लिए रविचंद्रन अश्विन ने कर डाली ओछी बात, सुनकर आपको भी आ जाएगा गुस्सा

Published - 15 Jun 2026, 01:48 PM | Updated - 15 Jun 2026, 03:11 PM

Team India 25

Ravichandran Ashwin's huge statement for Women Team India: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन इंग्लैंड में हो रहा है और इसकी शुरुआत 12 जून से हुई थी। 14 जून को भारतीय टीम भी एक्शन में नजर आई और उसने अपने पहले ही मुकाबले में पाकिस्तान को बुरी तरह हराया। टीम इंडिया ने 64 रनों के अंतर से जीत दर्ज की और धमाकेदार अंदाज में टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत की।

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया (Team India) की जोरदार जीत के बाद हर तरफ तारीफ हो रही है लेकिन पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे महिला टीम के फैंस को गुस्सा आ सकता हैं। अश्विन का मानना है कि भारत ने भले ही पाकिस्तान पर जीत दर्ज की हो लेकिन टूर्नामेंट में उनके ज्यादा आगे जाने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इसके पीछे की अहम वजह भी अश्विन ने बताई।

अश्विन ने बताई Team India की बड़ी कमी, महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पड़ सकती है भारी

Team India 26

रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि टीम इंडिया (Team India) के मौजूदा बल्लेबाजी लाइन-अप में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी फायर-पावर नहीं है। इसके अलावा बैटिंग डेप्थ में भी भारतीय टीम पीछे नजर आती है। इसी वजह से अश्विन को लगता है कि जब भारत का सामना मजबूत टीमों से होगा, तो इसकी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

अपने यूट्यूब चैनल ऐश की बात पर विमल कुमार से बात करते हुए अश्विन ने टीम इंडिया (Team India) को लेकर कहा,

"मुझे यकीन नहीं है कि भारत इस टी20 वर्ल्ड कप में बहुत आगे जा पाएगा क्योंकि बल्लेबाजी क्रम में पावर हिटिंग की कमी है। हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ भारत का प्रदर्शन शानदार रहा और स्पिन गेंदबाजी ने एक बार फिर निर्णायक भूमिका निभाई, फिर भी टीम में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों की तरह गहराई की कमी है। भारत के बल्लेबाजी संयोजन में पावर हिटिंग विकल्पों की थोड़ी कमी दिखती है, जो मजबूत प्रतिद्वंदियों के खिलाफ कठिन मैचों में चिंता का विषय बन सकती है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की मजबूत बल्लेबाजी क्रम की तुलना में, भारत की टीम की समग्र गहराई एक महत्वपूर्ण चिंता का विषय बनी हुई है।"

स्पिन को नहीं मिलेगी मदद, तो बढ़ेगी भारत की मुश्किल

अश्विन ने टीम इंडिया (Team India) के लिए बल्लेबाजी में फायर-पावर की कमी का जिक्र करने के साथ ही गेंदबाजी में भी समस्या बताई। पाकिस्तान के खिलाफ भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा और श्री चरणी की स्पिन जोड़ी ने मिलकर 8 विकेट निकाले। हालांकि, अश्विन को लगता है कि जिन मैदानों में भारतीय स्पिनर कामयाब नहीं होंगे, वहां समस्या आएगी। उन्होंने कहा,

"भारत ने एक बार फिर से स्पिन पर भरो दिखाया। आप दीप्ति शर्मा को जब भी गेंदबाजी के लिए बुलाएंगे, वो सफलता दिलाएंगी। लेकिन भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन में खेला, जहां स्पिनर्स को मदद मिलती है। लेकिन अन्य मैदानों में उतनी मदद नहीं मिलेगी। ओल्ड ट्रैफर्ड में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉर्ड्स में संघर्ष करना पड़ सकता है। भारत के पास सीमर्स की कमी है।"

इस तरह रविचंद्रन अश्विन ने पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) की बड़ी जीत के बावजूद कई अहम कमियों का जिक्र किया है। हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी को इन कमियों को दूर करना होगा, अन्यथा आगे चलकर परेशानी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: विराट कोहली ही नहीं, बल्कि इन 4 धूरंधरों का भी 10000 टेस्ट रन बनाने का सपना रहा अधूरा, लिस्ट में शामिल है उनका सबसे करीबी दोस्त

Tagged:

Ravichandran Ashwin harmanpreet kaur india women cricket team ICC Womens t20 world cup 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com