विराट कोहली ही नहीं, बल्कि इन 4 धूरंधरों का भी 10000 टेस्ट रन बनाने का सपना रहा अधूरा, लिस्ट में शामिल है उनका सबसे करीबी दोस्त

Published - 15 Jun 2026, 02:04 PM | Updated - 15 Jun 2026, 02:55 PM

Virat Kohli 1

Virat Kohli: टेस्ट क्रिकेट में दस हजार रन बनाना हर किसी खिलाड़ी का सपना होता है. क्रिकेट के सबसे कठिन और चुनौतीपूर्ण माने जाने वाले इस प्रारूप में खिलाड़ियों के लिए निरंतर रन बनाते रहना बिल्कुल आसान नहीं होता. इसलिए बल्लेबाजों को इस आंकड़े तक पहुंचने में कई साल लग जाते हैं.

यही एक वजह भी है कि टेस्ट क्रिकेट में 10,000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की गिनती टेस्ट के महानतम खिलाड़ियों में होती है. अब तक केवल 15 खिलाड़ी ही ये मुकाम हासिल कर पाए हैं. वहीं, भरतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ये उपलब्धि अपने नाम दर्ज करने से चूक गए. पिछले साल टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने से पहले वह 120 मैच में 9230 रन बना चुके थे.

यानि उन्हें (Virat Kohli) 10 हजार रन पूरे करने के लिए 770 रनों की दरकार थी. मगर अचानक रिटायरमेंट की वजह से विराट कोहली का यह सपना टूट गया. लेकिन सिर्फ़ विराट कोहली ही नहीं; चार और दिग्गज खिलाड़ी भी इस खास क्लब में जगह बनाने में नाकाम रहे. तो आइए नजर डालते हैं उन 4 खिलाड़ियों पर जो इस रिकॉर्ड के करीब तो पहुंचे, लेकिन इसे हासिल नहीं कर पाए....

Virat Kohli के अलावा इन 4 धूरंधरों का भी 10000 टेस्ट रन बनाने का सपना रहा अधूरा

केन विलियमसन

Kane Williamson

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी केन विलियमसन ने 12 जून को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया. इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट खेलने के बाद उन्होंने अपनी रिटारमेंट की घोषणा की. केन विलियमसन का संन्यास लेना क्रिकेट फैंस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं था.

अपने 16 साल के टेस्ट करियर में उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए कई यादगार पारियां खेली है. लेकिन इस दौरान वह अपने 10 हजार रन पूरे करने से चूक गए. उनके बल्ले से 110 मुकाबलों की 195 पारियों में 9515 रन निकले हैं, जिसमें 33 शतक और 38 अर्धशतक शामिल हैं.

हाशिम अमला

साउथ अफ्रीका के पूर्व स्टार बल्लेबाज हाशिम आलम का नाम भी इस सूची में है. इसमें कोई दोराय नहीं है कि वह क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में से एक हैं लेकिन उनके टेस्ट क्रिकेट का सफर 9282 रनों पर ही खत्म हो गया. वह 718 रनों से अपने 10000 रन का आंकड़ा छूने से चूक गए. हालांकि, इस दौरान वह कई बड़े मुकाम अपने नाम दर्ज कर पाए थे. हाशिम आलम ने प्रोटियाज़ टीम के लिए 124 टेस्ट खेलने के बाद ही संन्यास का ऐलान कर दिया था.

ग्रीम स्मिथ

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ का अतंरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर शानदार रहा है. अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई ऐसे कारनामे किए हैं जिन्हें हासिल करने किसी भी खिलाड़ी के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं है. इस बीच उम्मीद की जा रही थी कि वो भी 10000 टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ी के क्लब एंट्री कर लेंगे. लेकिन उन्होंने मार्च 2014 में ही रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है और 735 रनों से यह उपलब्धि हासिल करने से पीछे रह गए. ग्रीम स्मिथ 117 टेस्ट में 9265 रन बना पाए.

एबी डिविलियर्स

विराट कोहली (Virat Kohli) के बेस्ट फ्रेंड एबी डिविलियर्स को किसी भी परिचय की जरूरत नहीं है. साल 2004 में डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खूब धमाल मचाया है. अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से उन्होंने क्रिकेट जगत में अपनी एक अलग ही जगह बनाई. लेकिन इस दौरान उनके भी टेस्ट 10000 रन बनाने का ख्वाब अधूरा रह गया. उन्होंने 114 टेस्ट 191 पारियों में 8765 रन बटोरे हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया आई सामने! Virat Kohli-बुमराह और हार्दिक की वापसी

Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com