इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया आई सामने! कोहली-बुमराह और हार्दिक की वापसी
Published - 15 Jun 2026, 11:58 AM | Updated - 15 Jun 2026, 12:57 PM
Table of Contents
टीम इंडिया का अगले महीने से इंग्लैंड (IND vs ENG) के खिलाफ तीन मुकाबलों की एकिदवसीय सीरीज खेलनी है, जिसका आगाज 14 जुलाई से होगा. भारतीय चयनकर्ताओं ने इस अहम श्रृंखला के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. हाल ही में मिली रिपोर्ट्स की माने तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इस हफ्ते के लिए इंग्लैंड दौरे के लिए वनडे टीम का ऐलान कर देगा.
ऐसे में भारतीय टीम के चयन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. इस बीच कहा जा रहा है कि भारत-इंग्लैंड सीरीज (IND vs ENG) के लिए स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह समेत खिलाड़ियों की टीम में वापसी हो सकती है.
IND vs ENG: विराट कोहली की वापसी

भारत में इस समय टीम इंडिया अफगानिस्तान (IND vs ENG) के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है, जिसका आखिरी और तीसरा मुकाबला 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा. इसके बाद भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के लिए इंग्लैंड दौरे पर रवाना होगी.
वहीं, भारतीय चयनकर्ताओं ने भी इस श्रृंखला के लिए तैयारियां तेज कर दी है और जल्द ही टीम की घोषणा हो सकती है. इस कड़ी में खबर आ रही है कि टीम में विराट कोहली की वापसी हो सकती है. हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते वह अफगानिस्तान वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे. हालांकि, वह अब फिटनेस हासिल कर चुके हैं और खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हैं.
बुमराह-हार्दिक को मौका
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी चयनकर्ता इंग्लैंड जाने वाली वनडे टीम इंडिया का हिस्सा बना सकते हैं. वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत उन्हें अफगानिस्तान सीरीज के लिए रेस्ट दिया गया था. जसप्रीत बुमराह के अलावा टीम इंडिया में हार्दिक पांड्या की भी वापसी भी लगभग तय मानी जा रही है. पैर में मोच आने के कारण उन्हें IND vs AFG वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा था. उनकी मौजूदगी से भारतीय टीम को इंग्लैंड की सरजमीं पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी में मजबूती मिलेगी.
🚨LIKELY TEAM INDIA'S ODI SQUAD Vs ENGLAND 🚨
— MANU. (@IMManu_18) June 15, 2026
- Virat Kohli is set to back
- Most important series for Rohit Sharma
- Hardik Pandya & Jasprit Bumrah is back
- Dhruv Jurel is 2nd choice WK ahead of Ishan kishan
- Yashasvi Jaiswal is backup opener
- No Ravindra Jadeja is ODI… pic.twitter.com/mejXYjsE4u
इस खिलाड़ी पर टिकी होगी नजरें
भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के दौरान टीम इंडिया प्रबंधन की नजरें पूर्व कप्तान रोहित शर्मा पर टिकी होगी. दावा किया जा रहा है कि उन्हें टीम में अपनी जगह बनाए रखने के लिए इस श्रृंखला में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाना होगा. ऐसे में IND vs ENG सीरीज हिटमैन के लिए काफी अहम मानी जा रही है.
वहीं, खबर है कि रविंद्र जडेजा को एक बार फिर नजरअंदाज किया जा सकता है. जबकि अक्षर पटेल को भी टीम में मौका दिए जाने की संभावना है. इसके अलावा ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल को क्रमशः बैकअप विकेटकीपर और ओपनर के तौर पर टीम में जगह मिल सकती है.
IND vs ENG वनडे सीरीज के लिए संभावित टीम इंडिया
शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, प्रिंस यादव/गुरनूर बरार/हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, यशय्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल।
IND vs AFG 2nd ODI Preview: जानें पिच रिपोर्ट, मौसम, लाइव स्ट्रीमिंग, और संभावित प्लेइंग XI
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर