IND W vs PAK W: महिला टी20 वर्ल्ड कप में भी ‘नो हैंडशेक’ का सिलसिला जारी, टीम इंडिया ने नहीं मिलाया पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ

Published - 15 Jun 2026, 09:11 AM | Updated - 15 Jun 2026, 09:47 AM

Team India 23

IND W vs PAK W No Handshake: टीम इंडिया (Team India) और पाकिस्तान के बीच फैंस को एक बार फिर टक्कर देखने को मिली। यह भिड़ंत इंग्लैंड में खेले जा रहे महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के छठे मैच में हुई। बर्मिंघम के मैदान पर हुए मुकाबले में भारतीय महिला टीम का दमदार प्रदर्शन देखने को मिला और पाकिस्तान को 64 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

पिछले एक साल के अंदर पुरुष और महिला क्रिकेट में टीम इंडिया (Team India) का सामना पाकिस्तान से कई बार हुआ है। इस दौरान भारतीय टीम का ही दबदबा देखने को मिला और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। हालांकि, मैच के रोमांच के साथ-साथ सभी की नजर इस बात पर भी थी कि दोनों ही टीमों के बीच हैंडशेक होगा या नहीं लेकिन भारत ने पाकिस्तान के साथ हाथ ना मिलाने वाली पॉलिसी जारी रखी।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से टीम इंडिया ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हैंडशेक करने से बनाई दूरी

पिछले साल अप्रैल में पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 नागरिकों की जान गई थी। इस हमले में पाकिस्तानी आतंकियों के शामिल होने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद ऑपरेशन सिन्दूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान में मौजूद तमाम आतंकी स्थलों पर हमला किया था।

इसके बाद, भारतीय मेंस क्रिकेट टीम (Team India) ने एशिया कप के दौरान अपने जवानों का समर्थन किया और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाया। ऐसा एक नहीं, बल्कि टूर्नामेंट के तीनों मैचों में देखने को मिला। इसके बाद यही सिलसिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी जारी रहा।

महिला टी20 वर्ल्ड कप में भी Team India ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से नहीं किया हैंडशेक

Team India 24

पुरुष टीम की राह पर चलते हुए भारतीय महिला टीम (Team India Women) ने भी नो हैंडशेक पॉलिसी अपनाई और पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से दूरी बना ली। ऐसा ही कुछ महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी देखने को मिला। टॉस के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपनी बात कही और फिर साइड हो गईं।

आमतौर पर टॉस जीतने के बाद, कप्तान अपनी बात कहता है और फिर टॉस हारने वाले कप्तान से हाथ मिलता है लेकिन हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना को नजरअंदाज कर दिया। मैच के बाद भी भारतीय टीम (Team India) ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भाव नहीं दिया और यहां भी हैंडशेक नहीं देखने को मिला।

कैसा रहा टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच मैच का हाल

मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया (Team India) ने 20 ओवर में 170/6 का स्कोर बनाया। उपकप्तान स्मृति मंधाना टॉप-स्कोरर रहीं और उनके बल्ले से 44 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 36 और ऋचा घोष ने 34 रनों का योगदान दिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और 17 ओवर में 106 रन बनाकर ढेर हो गई। भारतीय टीम की तरफ से दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट झटके।

यह भी पढ़ें: रणजी खेलने लायक़ नहीं ये खिलाड़ी, कोच Gautam Gambhir का चहेता होने के चलते खेल गया धर्मशाला ODI

Tagged:

india women cricket team Pakistan Women Cricket Team ICC Womens t20 world cup 2026 No Handshake
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com