वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे वनडे में हुए फ्लॉप, श्रीलंका A के खिलाफ सिर्फ इतने रन पर लौटे पवेलियन

Published - 15 Jun 2026, 12:09 PM | Updated - 15 Jun 2026, 12:32 PM

1 1

Vaibhav Suryavanshi: जहां एक तरफ भारत की मुख्य टीम अफ़गानिस्तान के साथ सीरीज खेलने में व्यस्त है वहीं इंडिया A की टीम भी श्रीलंका और अफ़गानिस्तान की A टीमों के साथ ट्राई सीरीज खेल रही है. इस ट्राई सीरीज का एक मुकाबला आज 15 जून सोमवार को खेला गया, लेकिन इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं और फैंस की उम्मीद पर खरें नहीं उतर पाए हैं.

श्रीलंका A के खिलाफ मात्र 21 रन बनाकर आउट हुए Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शानदार खेल दिखाया था. फैंस से लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट तक उनकी बल्लेबाजी के कायल हो गए, लेकिन ट्राई सीरीज में अब तक यह बल्लेबाज फ्लॉप ही साबित हुआ है. पहले मैच में जहां वह 14 रन बनाकर आउट हो गए थे वहीं दूसरे मैच में उन्होंने 44 रन की पारी खेली थी.

तीसरे मुकाबले में वह फिर फ्लॉप साबित हुए हैं और 14 गेंद पर मात्र 21 रन का योगदान ही दे पाए हैं . हालांकि इस दौरान उन्होंने 3 चौके और एक शानदार छक्का जरुर लगाया है.

IPL 2026 में की थी ऑरेंज कैप अपने नाम

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने पूरे सीजन अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया था. उन्होंने 16 मैचों में 48.50 की औसत और 237.31 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 5 फिफ्टी और 1 शतक भी निकला. इस तरह वैभव इस पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे और ऑरेंज कैप अपने नाम की थी

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने इस दौरान अपने बल्ले से 63 चौके और 72 छक्के जड़े थे. लेकिन दूसरे खिलाड़ियों के साथ ना देने के कहते दुर्भाग्यवश वह राजस्थान रॉयल्स को फाइनल में पहुंचाने में नामकामयाब रहे थे.

आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज से करेंगे इंटरनेशनल डेब्यू

बता दे कि भले ही वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) श्रीलंका ट्राई सीरीज के पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन ना कर पाए हो, लेकिन उनके टैलेंट को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले मैचों में वह जरुर बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करेंगे. उनके इसी टैलेंट को देखते हुए चयनकर्ताओं ने इस खिलाड़ी को आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज में डेब्यू दिया है.

यह भी पढ़े: क्या सच में हुई हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तानी कप्तान की हाथापाई! वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई आई सामने



For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com