इंग्लैंड सीरीज में खेलेंगे बुमराह, हार्दिक और कोहली, दिग्गजों के लिए इन 3 खिलाड़ियों को किया जाएगा बाहर

Published - 17 Jun 2026, 10:04 AM | Updated - 17 Jun 2026, 10:44 AM

England Series 1

India vs England Series: जून में भारत को अफगानिस्तान और आयरलैंड से खेलना है। अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर 1 टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज जारी है। वहीं, इसके बाद, 26 और 28 जून को आयरलैंड में दो टी20 खेले जाएंगे। फिर अगले महीने यानी जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया की कड़ी परीक्षा होगी, जहां 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज होनी हैं। ज्यादातर फैंस का ध्यान इंग्लैंड सीरीज के दौरान वनडे मुकाबलों पर होगा, क्योंकि 2027 वर्ल्ड कप के लिए तैयारियों की आधिकारिक शुरुआत यहीं से होगी।

इंग्लैंड के खिलाफ भारत को 14 से 19 जुलाई तक वनडे सीरीज खेलनी है। इसके लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में लगभग सभी प्रमुख खिलाड़ियों के होने की उम्मीद जताई जा रही है। अफगानिस्तान के खिलाफ जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और विराट कोहली जैसे धाकड़ खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं लेकिन ये इंग्लैंड सीरीज (England Series) के लिए वापस आ सकते हैं। इसी वजह से तीन खिलाड़ियों का पत्ता भी कट सकता है।

बुमराह, हार्दिक और कोहली की England Series में वापसी की उम्मीद

England Series

इंग्लैंड सीरीज (England Series) के लिए BCCI की सीनियर चयन समिति मजबूत स्क्वाड चुनना चाहेगी, क्योंकि इंग्लिश टीम काफी मजबूत है और उसे हल्के में नहीं लिया जा सकता है। अफगानिस्तान के खिलाफ जसप्रीत बुमराह को रेस्ट दिया गया। हालांकि, हार्दिक पांड्या और विराट कोहली का चयन हुआ था लेकिन ये दोनों ही खिलाड़ी सीरीज की शुरुआत से पहले चोट का शिकार हो गए और इसी वजह से बाहर होना पड़ा। हार्दिक को पैर में मोच आई और कोहली को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी।

हालांकि, इन तीनों की वापसी की संभावना इंग्लैंड सीरीज (England Series) में जताई जा रही है। बुमराह ने तो तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। वहीं, हार्दिक और विराट के भी वनडे सीरीज से पहले फिट हो जाने की उम्मीद है। यही कारण है कि इन तीनों ही खिलाड़ियों को अजीत अगरकर वाली चयन समिति टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड में शामिल कर सकती है।

इन 3 खिलाड़ियों को इंग्लैंड सीरीज के स्क्वाड से किया जा सकता है बाहर

अगर जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और विराट कोहली की वापसी होती है, तो किन खिलाड़ियों को स्क्वाड से बाहर किया जाएगा। माना जा रहा है कि इंग्लैंड सीरीज (England Series) के लिए भी सिर्फ 15 सदस्यीय स्क्वाड ही चुना जाएगा। ऐसे में बुमराह की वापसी प्रिंस यादव के लिए खतरे की घंटी हो सकती है, जिन्हें आईपीएल 2026 में अच्छे प्रदर्शन के बाद पहली बार टीम इंडिया में अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए चुना गया।

वहीं, हार्दिक पांड्या की वापसी से हर्ष दुबे को बाहर किया जा सकता है, क्योंकि हर्षित राणा की भी वापसी की उम्मीद है। इंग्लैंड में स्पिनर्स के लिए ज्यादा मदद नहीं रहती है। इसी वजह से दुबे को ड्रॉप किया जा सकता है। वहीं, विराट कोहली के वापस आने से यशस्वी जायसवाल को टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड से बाहर किया जाएगा, क्योंकि कोहली के चोटिल होने के कारण ही जायसवाल अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए बतौर रिप्लेसमेंट चुने गए थे।

यह भी पढ़ें: तीसरे ODI से पहले फैंस के लिए आई खुशखबरी, टीम इंडिया से जुड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा

Tagged:

Virat Kohli team india hardik pandya jasprit bumrah Ind vs Eng
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com