तीसरे ODI से पहले फैंस के लिए आई खुशखबरी, टीम इंडिया से जुड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा
Table of Contents
Team India: भारतीय मेंस क्रिकेट टीम घर पर अगानिस्तान की मेजबानी में व्यस्त है और दोनों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस बीच इंडिया ए की पुरुष टीम भी एक्शन में है और श्रीलंका में वनडे ट्राई-सीरीज खेल रही है। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज का समापन 20 जून से होगा। वहीं, ट्राई-सीरीज का फाइनल 21 जून को खेला जाएगा।
जून के अंत में टीम इंडिया (Team India) को आयरलैंड का दौरा भी करना है। इस दौरे पर दो टी20 खेले जाने हैं। इन मैचों का आयोजन बेलफ़ास्ट में होगा और 26 व 28 जून को खेले जाएंगे। इसके लिए पहले ही 16 सदस्यीय टीम का ऐलान हो गया है और उसमें वैभव सूर्यवंशी व तिलक वर्मा को भी चुना गया है। अब इन दोनों खिलाड़ियों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसमें ये बताया गया है कि ये दोनों भारत की मुख्य टीम से कब जुड़ेंगे।
वैभव और तिलक के Team India से जुड़ने को लेकर सामने आई अहम जानकारी

दरअसल, श्रीलंका दौर पर ए टीमों के बीच खेली जा रही वनडे ट्राई-सीरीज में इंडिया ए की तरफ से वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा भी खेल रहे हैं। तिलक तो कप्तान हैं, जबकि वैभव ओपनर की भूमिका निभा रहे हैं। ट्राई-सीरीज में इंडिया ए की टीम अपने तीन में से दो मुकाबले गंवा चुकी है और अपना चौथा मैच 17 जून को अफगानिस्तान ए के खिलाफ खेलेगी। इस मैच में हार मिली तो फाइनल में उसकी जगह नहीं बन पाएगी।
अगर इंडिया ए फाइनल में जगह बना भी लेती है तो 21 जून की शाम तक फ्री हो जाएगी। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा को घर जाने का ज्यादा नहीं मिलेगा, क्योंकि जानकारी के मुताबिक इन दोनों को आयरलैंड रवाना होने के लिए सीधे टीम इंडिया (Team India) से जुड़ना होगा।
आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया से कब और कहां जुड़ेंगे वैभव और तिलक
टीम इंडिया (Team India) का आयरलैंड दौरा 26 जून से शुरू होना है। इसके लिए भारतीय स्क्वाड कुछ दिन पहले रवाना होगा। वहीं, श्रीलंका से वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा वापस आकर 22 जून को चेन्नई में भारतीय टीम से जुड़ेंगे। गौरतलब है कि अफगानिस्तान के खिलाफ भारत को वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला चेन्नई में ही खेलना है।
🚨 UPDATE ON VAIBHAV & TILAK 🚨
— Tanuj (@ImTanujSingh) June 16, 2026
- Vaibhav Sooryavanshi & Tilak Varma will join the Team India on 22nd June in Chennai to leave for Ireland for T20I series. (Rohit Juglan). pic.twitter.com/fHrOQrwheC
इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया (Team India) के लिए डेब्यू करने के आसार हैं। वहीं, तिलक वर्मा पर भी बड़ी जिम्मेदारी होगी, क्योंकि उन्हें उपकप्तान नियुक्त किया गया है। ऐसे में देखना होगा कि ये दोनों आयरलैंड दौरे पर कैसा प्रदर्शन करते हैं।
आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा
यह भी पढ़ें: आयरलैंड टी20 सीरीज में टूरिस्ट बनकर रह जाएंगे ये 5 खिलाड़ी, प्लेइंग-XI में जगह बनाना होगा मुश्किल