आयरलैंड टी20 सीरीज में टूरिस्ट बनकर रह जाएंगे ये 5 खिलाड़ी, प्लेइंग-XI में जगह बनाना होगा मुश्किल

Published - 16 Jun 2026, 04:59 PM | Updated - 16 Jun 2026, 05:35 PM

Ireland T20 Series 1

Ireland T20 Series: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद से भारत ने सबसे छोटे फॉर्मेट में एक भी मैच नहीं खेला है। फिलहाल भारतीय टीम अफगानिस्तान की मेजबानी कर रही है और उसके खिलाफ एक टेस्ट व 3 वनडे निर्धारित हैं। टेस्ट मैच हो चुका है, वहीं वनडे सीरीज की शुरुआत भी 13 जून से हो गई है। इस सीरीज का अंत 20 जून को चेन्नई में खेले जाने वाले वनडे से होगा।

इसके बाद, भारत को आयरलैंड का दौरा करना है और वहां दो टी20 खेलने हैं। आयरलैंड सीरीज (Ireland T20 Series) के लिए BCCI ने पिछले महीने ही टीम इंडिया के 16 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया था। हम इस लेख में उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें शायद आयरलैंड दौरे पर एक भी मुकाबला खेलने को न मिले।

इन 5 खिलाड़ियों को Ireland T20 Series में प्लेइंग XI में जगह मिलने की संभावना कम

1. वैभव सूर्यवंशी

Ireland T20 Series 2

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया था और 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती थी। वैभव को दमदार प्रदर्शन के कारण टीम इंडिया में एंट्री मिली और आयरलैंड के साथ-इंग्लैंड दौरे के लिए भी चुना गया। हालांकि, आयरलैंड टी20 सीरीज (Ireland T20 Series) में वैभव के खेलने की उम्मीद कम ही नजर आई है, क्योंकि भारत के पास टॉप ऑर्डर में जगह नहीं है। वहीं, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी को ही बरकरार रखा जा सकता है।

2. प्रसिद्ध कृष्णा

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को भी आयरलैंड टी20 सीरीज (Ireland T20 Series) में खेलने का मौका मिलेगा, ऐसा लगता नहीं है। इसकी बड़ी वजह अर्शदीप के साथ हर्षित राणा का मौजूद होना है। वहीं, शिवम दुबे और नितीश राणा के रूप में दो पेस ऑलराउंडर हैं। इन तीनों को ही बैटिंग डेप्थ के कारण प्लेइंग XI में जगह दी जा सकती है। यही कारण है कि प्रसिद्ध की जगह नहीं बनती दिख रही।

3. प्रिंस यादव

प्रसिद्ध कृष्णा की तरह ही प्रिंस यादव को यादव को आयरलैंड दौरे (Ireland T20 Series) पर टीम इंडिया की प्लेइंग XI में जगह मिलेगी, इसकी संभावना नजर नहीं आ रही है। प्रिंस भी बल्लेबाजी में योगदान देने की काबलियत नहीं रखते हैं। हालांकि, उन्होंने आईपीएल 2026 में काफी अच्छी गेंदबाजी की थी लेकिन तीन स्पेशलिस्ट सीमर्स के साथ भारत का उतरना मुश्किल ही लगता है।

4. रवि बिश्नोई

लेग स्पिनर रवि बिश्नोई की आयरलैंड टी20 सीरीज (Ireland T20 Series) के लिए वापसी हुई है। उन्हें कुलदीप यादव की जगह शामिल किया गया है। हालांकि, वरुण चक्रवर्ती के स्पेशलिस्ट स्पिनर होने के कारण बिश्नोई को मौका मिलता नहीं दिख रहा है। वरुण काफी समय से अच्छा कर रहे हैं और उन्हें ही मौका मिलने की उम्मीद है।

5. वाशिंगटन सुंदर

स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भी आयरलैंड सीरीज का हिस्सा हैं। हालांकि, सुंदर के लिए अक्षर पटेल के कारण प्लेइंग XI में जगह बनाना मुश्किल लग रहा है, क्योंकि अक्षर के पास गेंदबाजी के साथ-साथ बल्ले से भी निरंतर रूप से अच्छा करने की काबिलियत है और वह पहले भी ऐसा कर चुके हैं। जबकि सुंदर सबसे छोटे फॉर्मेट में उतने कारगर साबित नहीं हुए हैं।

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया में सिलेक्ट होते ही शांत हुआ वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, लगातार फ्लॉप प्रदर्शन से किया निराश

Tagged:

team india Prasidh Krishna Washington Sundar ravi bishnoi Ireland vs India Prince Yadav Vaibhav Sooryavanshi
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com