टीम इंडिया में सिलेक्ट होते ही शांत हुआ वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, लगातार फ्लॉप प्रदर्शन से किया निराश

Published - 16 Jun 2026, 02:50 PM | Updated - 16 Jun 2026, 04:13 PM

Vaibhav Sooryavanshi

भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) अपनी धुआंधार बल्लेबाजी की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं. आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने कई यादगार पारियां खेली, जिससे भारतीय चयनकर्ता भी काफी प्रभावित नजर आए और वह टीम इंडिया में अपनी जगह हासिल कर सके. वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए राष्ट्रीय टीम में पहली बार मौका मिला है. लेकिन इसके बाद से ही उनके फ्लॉप प्रदर्शन ने सबको निराश किया है.

Vaibhav Sooryavanshi की फॉर्म में आई गिरावट

Vaibhav Sooryavanshi 12

भारत ए टीम इस समय ट्राई-नेशन ए सीरीज़ के लिए श्रीलंका दौरे पर गई हुई है, जहां उसका सामना मेजबान श्रीलंका के अलावा अफगानिस्तान टीम से हो रहा है. इस टूर्नामेंट भारत के अब तक तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से टीम सिर्फ एक ही भिड़ंत अपने नाम कर पाई है.

इस दौरान युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) भी अपना जलवा बिखरने में नाकाम रहे. आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से आग उगलने वाला ये खिलाड़ी एक भी मैच में अर्धशतक नहीं लगा पाए और रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखाई दिए.

IND vs AFG ODI का हिस्सा रहे इन 3 खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज! इंग्लैंड सीरीज से कट सकता है पत्ता

रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) से अफगानिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ जारी ट्राई-नेशन ए सीरीज़ में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन वह ऐसा करने में नाकाम रहे. उन्होंने टूर्नामेंट के तीन मुकाबलों की तीन पारियों में सिर्फ 79 रन बनाए. इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 44 रन का रहा. आईपीएल 2026 के बाद टी20 इंटरनेशनल टीम इंडिया में पहली बार सिलेक्शन होने के बाद उनके इस खामोश बल्ले ने प्रशंसको को काफी निराश किया है. अगर उनके पिछले तीन मुकाबलों के स्कोर पर नजर डाली तो 14, 44 और 21 रन है.

IPL 2026 में काटा बवाल

इंडिया प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) जमकर रन बटोरते नजर आए थे, जिसके चलके वह 'ऑरेंज कैप' जीत सके. इस बीच उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए कई मैच विनिंग पारी भी खेली. उनके बल्ले से 16 पारियों में 237.30 के स्ट्राइक रेट से 776 रन निकले थे. उन्होंने IPL 2026 में 72 छक्के भी लगाए और इस तरह एक ही सीज़न में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

इस विंडीज़ खिलाड़ी ने साल 2012 में 59 छक्के लगाए थे. इसके अलावा, उन्होंने 2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी धूम मचाई और उन खिलाड़ियों में से एक रहे जिन्होंने भारत को खिताब जिताने में मदद की. वैभव सूर्यवंशी के इस प्रदर्शन से प्रभावित होकर ही अजीत अगरकर की अगुवाई चयन समिति ने उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए चुना.

अब अगर उन्हें डेब्यू का मौका मिलता है तो वह सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे. मौजूदा समय में मास्टर बलास्टर भारत के लिए पदार्पण करने वाले युवा खिलाड़ी हैं. उन्होंने साल 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू कर 16 साल और 205 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी.

विवादों में फंसे वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंका ए के खिलाड़ियों के साथ धक्का-मुक्की करते आए नजर, VIDEO हुआ वायरल

Tagged:

team india IND vs IRE Vaibhav Sooryavanshi
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com