IND vs AFG ODI का हिस्सा रहे इन 3 खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज! इंग्लैंड सीरीज से कट सकता है पत्ता

Published - 16 Jun 2026, 01:19 PM | Updated - 16 Jun 2026, 02:18 PM

England Series

3 Indian players likely to be dropped from England Series: 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारत की तैयारियों की शुरुआत हो चुकी है। इस क्रम में सबसे पहले टीम इंडिया अफगानिस्तान से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है, जिसका आगाज 13 जून से हुआ। भारत के मुकाबले अफगान टीम उतनी मजबूत नहीं है। यही कारण है कि शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने आसानी के साथ 7 विकेट से जीत दर्ज करते हुए सीरीज का आगाज किया। अब इस सीरीज का दूसरा मैच 17 जून और तीसरा 20 जून को खेला जाएगा।

इसके बाद, भारत की अगली वनडे सीरीज (England Series) जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर होनी है। इस दौरे पर 5 टी20 के साथ-साथ 3 वनडे भी खेले जाने हैं। इंग्लैंड की टीम व्हाइट बॉल क्रिकेट में काफी मजबूत मानी जाती है। इसी वजह से गिल की टीम के लिए मामला आसान नहीं रहने वाला है। अफगान सीरीज के लिए अगर भारत के स्क्वाड की बात करें तो कई पुराने चेहरों के साथ-साथ कुछ नए खिलाड़ियों को भी मौका मिला। वहीं, कुछ को आराम भी दिया गया।

इंग्लैंड सीरीज (England Series) के लिए टीम इंडिया अपना बेस्ट स्क्वाड चुनना चाहेगी। इसी वजह से कुछ खिलाड़ियों को बाहर भी किया जा सकता है। इस लेख में हम ऐसे ही 3 खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं, जो अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए चुने गए लेकिन इंग्लैंड वाली सीरीज के लिए ड्रॉप किए जा सकते हैं।

अफगानिस्तान वनडे सीरीज में शामिल इन 3 भारतीय खिलाड़ियों को England Series से किया जा सकता है ड्रॉप

1. हर्ष दुबे

England Series 1

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल दोनों को ही नहीं चुना। इसके बजाय विदर्भ के 23 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे को मौका दिया गया। हर्ष भी जडेजा और अक्षर की तरह ही बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर हैं। इस खिलाड़ी को डेब्यू के लिए इंतजार नहीं करना पड़ा और धर्मशाला में हुए मुकाबले की प्लेइंग XI में जगह मिल गई। उसमें हर्ष ने तीन विकेट झटके।

हालांकि, इंग्लैंड सीरीज (England Series) के लिए हर्ष दुबे को चुना जाएगा। इसकी संभावना कम ही नजर आती है, क्योंकि विदेशी कंडीशन में चयनकर्ता जडेजा या अक्षर जैसे किसी अनुभवी ऑलराउंडर को स्क्वाड में जगह देना चाहेंगे।

2. प्रिंस यादव

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 16 विकेट लेने वाले दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव का चयन भी अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए हुआ। प्रिंस को इंग्लैंड सीरीज (England Series) में मौका मिलेगा, इसकी उम्मीद बेहद कम नजर आती है, क्योंकि जसप्रीत बुमराह की वापसी के पूरे आसार हैं।

बुमराह को आईपीएल के बाद आराम दिया गया है, लेकिन जुलाई में उनकी वापसी की संभावना जताई जा रही है। अगर बुमराह वापस आते हैं तो फिर प्रिंस को अपनी जगह गंवानी पड़ सकती है। प्रिंस को धर्मशाला में खिलाया भी नहीं गया था और उनकी जगह गुरनूर बरार को मौका मिला था।

3. प्रसिद्ध कृष्णा

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को भी इंग्लैंड सीरीज (England Series) से ड्रॉप किया जा सकता है। प्रसिद्ध को ड्रॉप किए जाने की वजह तेज गेंदबाज हर्षित राणा की वापसी हो सकती है। हर्षित इंजरी से उबर गए हैं और आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर टी20 मुकाबलों के लिए चुने गए हैं।

उनकी वनडे में भी वापसी की पूरी उम्मीद है। इसी वजह से प्रसिद्ध का पत्ता कट सकता है। हर्षित न सिर्फ प्रसिद्ध की तरह ही गेंदबाजी करते हैं, बल्कि उनके पास बल्ले से भी योगदान देने की अतिरिक्त स्किल है। इसी वजह से उन्हें 2027 वर्ल्ड कप के लिए काफी अहम माना जा रहा है। यही कारण है कि हर्षित इंग्लैंड सीरीज के लिए स्क्वाड में प्रसिद्ध की जगह ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: IND vs AFG, PITCH REPORT: इकाना में बरसेंगे रन या गेंदबाजों का चलेगा जादू? यहां देखिए पूरी पिच अपडेट

Tagged:

team india England Cricket Team Prasidh Krishna Harsh Dubey Prince Yadav IND vs AFG ODI series 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com