विवादों में फंसे वैभव सूर्यावंशी, श्रीलंका ए के खिलाड़ियों के साथ धक्का-मुक्की करते आए नजर, VIDEO हुआ वायरल

Published - 16 Jun 2026, 08:39 AM | Updated - 16 Jun 2026, 10:11 AM

Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi: 15 जून को दांबुला में श्रीलंका ए और भारत ए के बीच खेला गया ट्राई-नेशन ए सीरीज़ का चौथा मुकाबला विवादों से भरपूर रहा. सुपर ओवर से लेकर टीम इंडिया को 10 रन की पेनल्टी मिलने तक, इस भिड़ंत में हर तरह का ड्रामा देखने को मिला. इसी बीच भारतीय स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) भी मुश्किलों में फंस गए हैं. मैच के दौरान वह श्रीलंका ए टीम के खिलाड़ियों के साथ धक्का-मुक्की करते नजर आए. वहीं, अब इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विवादों में फंसे Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi

भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) पिछले कुछ समय से अपने दमदार प्रदर्शन की वजह से चर्चाओं का विषय बने हुए हैं. आईपीएल 2026 के मंच पर अपने आक्रमक बल्लेबाजी का नमूना पेश कर उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. वहीं, अब एक बार फिर वह लाइमलाइट में आ गए हैं.

हालांकि, इस बार वैभव सूर्यवंशी के सुर्खियों में आने की उनकी बल्लेबाजी नहीं, बल्कि श्रीलंका ए टीम के खिलाड़ियों के साथ हुई झड़प है. 15 जून को दांबुला के रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच जारी ट्राई-नेशन ए सीरीज़ का चौथा मैच खेला गया.

अफगानिस्तान के बाद श्रीलंका A से भी हारी टीम इंडिया, सुपर ओवर से हुआ विजेता का फैसला, वैभव-रुतुराज रहे फ्लॉप

श्रीलंका टीम की Vaibhav Suryavanshi के साथ हुई लड़ाई

भारत ए और श्रीलंका ए टीम के बीच खेले गए इस मुकाबले का नतीजा सुपर ओवर से निकाला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम ने सुपर ओवर में 17 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 9 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई. इस दौरान वैभव सूर्यावंशी ने तीन गेंदों का सामना करते हुए एक चौके के दम पर 6 रन का योगदान दिया.

जबिक दूसरे बल्लेबाज सूर्यांश शेडगे के बल्ले से 3 रन ही निकले. मैच जीत जाने के बाद जब श्रीलंका ए के खिलाड़ी जश्न मना रहे थे, तभी विपक्षी टीम के कुछ खिलाड़ियों ने वैभव सूर्यावंशी से कुछ कहा, जिससे वह बिल्कुल नराज हो गए और उनसे भिड़ते नजर आए.

सूर्यांश शेडगे के साथ भी की बदतमीजी

इस दौरान विशेन हलंबागे ताली बजाकर सूर्यांश शेडगे को उकसाने वाली बातें करते दिखाई दिए. वहीं, मेजबान टीम का एक फील्डर कथित तौर पर उनसे जानबूझकर टकरा गया. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को अपने साथी खिलाड़ी का बचाव करने के लिए बीच में आ गए. उन्होंने अपने बाएं हाथ से विशेन हलंबागे को धकेला, जिसके बाद डिकवेला ने मामला बढ़ने से पहले दोनों खिलाड़ियों को अलग कर दिया.

कप्तान सहन भी विवाद शांत कराते दिखाई दिए. हालांकि, मामला यहीं नहीं थमा. वैभव सूर्यवंशी मैदान से बाहर जाते समय पीछे मुड़कर उंगली से इशारा करते नजर आए. अंत में जब दोनों टीमें हैंडशेक के लिए खिलाड़ी मैदान पर आईं तो युद्धवीर ने कप्तान सहन अराचिगे से अपने साथी खिलाड़ियों की हरकतों के बारे में सवाल किया. वहीं, अब क्रिकेट फैंस भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

टीम इंडिया में हुई स्पीड किंग की एंट्री, 150 KMPH की स्पीड से उड़ाता है बल्लेबाजों के होश

Tagged:

Tilak Varma Team India A Vaibhav Suryavanshi IND A vs SL A
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com