अफगानिस्तान के बाद श्रीलंका A से भी हारी टीम इंडिया, सुपर ओवर से हुआ विजेता का फैसला, वैभव-रुतुराज रहे फ्लॉप
Table of Contents
Sri Lanka A vs India A: दाम्बुला में खेली जा रही वनडे त्रिकोणीय सीरीज का श्रीलंका ए और इंडिया ए के बीच चौथा मैच बेहद रोमांचक रहा। निर्धारित ओवरों के बाद मैच टाई रहा लेकिन फिर श्रीलंका ए ने सुपर ओवर में शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में पहले खेलते हुए इंडिया ए की टीम ने 49.2 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 265 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में 50 ओवर में श्रीलंका ए 265/9 का ही स्कोर बना सकती।
स्कोर की बराबरी होने के कारण मैच टाई हो गया। इसके बाद, सुपर ओवर हुआ, जिसमें श्रीलंका ए (Sri Lanka A) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 रन बनाए, जवाब में इंडिया ए 9 रन ही बना पाई।
Sri Lanka A के गेंदबाजों के सामने प्रमुख भारतीय बल्लेबाज हुए फ्लॉप

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए की शुरुआत ज्यादा खास नहीं रही। वैभव सूर्यवंशी फिर से फ्लॉप रहे और 14 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गए। उनके जोड़ीदार प्रभसिमरन सिंह भी 11 रन बनाकर चलते बने। कप्तान तिलक वर्मा 23 रन बनाकर 91 के स्कोर पर आउट हुए।
शानदार फॉर्म में चले रहे रुतुराज गायकवाड़ ने अच्छी शुरुआत की और लग रहा था कि बड़ी पारी खेलने लेकिन फिर वो 37 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। निशांत सिंधु ने भी निराश किया और 6 रन बनाकर 24वें ओवर में 123 के स्कोर पर पवेलियन लौटे। आयुष बदोनी ने 15 रन का योगदान दिया। वहीं, अनुकूल रॉय के बल्ले से 8 रन आए।
शेडगे और निगम की साझेदारी से Sri Lanka A के खिलाफ इंडिया ए ने बनाया चुनौतीपूर्ण स्कोर
143 के स्कोर तक 7 विकेट गिरने से इंडिया ए के लिए श्रीलंका ए (Sri Lanka A) के खिलाफ 200 का स्कोर भी मुश्किल नजर आ रहा था। फिर सूर्यांश शेडगे और विप्रज निगम की जोड़ी ने फाइट बैक किया। इन दोनों ने शतकीय साझेदारी करते हुए स्कोर को 250 के करीब पहुंचाया और बाद में इंडिया ए की टीम 265 तक पहुंचने में कामयाब रही। विप्रज ने 51 रन बनाए। वहीं, सूर्यांश के बल्ले से 72 रन आए। श्रीलंका ए की तरफ से मोहमद सिराज और विजयकांत वियासकांत ने तीन-तीन विकेट झटके।
समरविक्रमा की शानदार पारी, अन्य बल्लेबाजों की नाकामी से मैच हुआ टाई
लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका (Sri Lanka A) ए की शुरुआत शानदार रही और ओपनिंग जोड़ी ने 56 रन जोड़े। इस दौरान अविष्का फर्नांडो ने 22 और निरोशन डिकवेला ने 37 रन बनाए। बीच में कुछ विकेट गिरे, जिससे स्कोर 143/5 हो गया। यहां से लगा कि मेजबान टीम पिछड़ती नजर आ रही लेकिन एक छोर से सदीरा समरविक्रमा ने मोर्चा संभाला और 93 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया।
हालांकि, उनके आउट होने के बाद श्रीलंकाई टीम (Sri Lanka A) जीत के लिए जरूरी रन नहीं बना पाई, लेकिन मैच टाई हो गया। इंडिया ए के लिए आयुष बदोनी ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।
सुपर ओवर का ऐसा रहा हाल
श्रीलंका ए (Sri Lanka A) ने सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी की और बिना कोई विकेट गंवाए 17 रन बनाए। इंडिया ए को जीत के लिए 18 का टारगेट मिला लेकिन सूर्यांश शेडगे और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी सिर्फ 9 रन ही बना पाई।
यह भी पढ़ें: इंडिया A के खिलाड़ियों को श्रीलंका के खिलाफ लगी 10 रन की पेनल्टी, इस गलती की मिली सजा