इंडिया A के खिलाड़ियों को श्रीलंका के खिलाफ लगी 10 रन की पेनल्टी, इस गलती की मिली सजा
Table of Contents
India A incur 10-run penalty: श्रीलंका में ए टीमों के बीच वनडे सीरीज का आयोजन हो रहा है। इसमें इंडिया ए की टीम भी शामिल है, जिसका अभी तक का सफर उतना खास नहीं रहा है। अपने पहले मैच में इंडिया ए ने श्रीलंका ए को मात दी थी लेकिन दूसरे मैच में अफगानिस्तान ए से हार का सामना किया था। मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हुआ था लेकिन DLS के आधार पर तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम को हार झेलनी पड़ी थी।
इस ट्राई-सीरीज के चौथे और अपने तीसरे मैच में इंडिया ए (India A) का सामना श्रीलंका ए से दाम्बुला में हुआ। सोमवार (15 जून) को खेले गए मुकाबले में इंडिया ए को बड़ी गलती की कीमत चुकानी पड़ी और उस पर 10 रन की पेनल्टी लगाई गई। तिलक वर्मा की अगुआई वाली टीम पर एक साथ 10 रन की पेनल्टी नहीं लगाई गई, बल्कि दो बार 5-5 रन सजा के रूप में कम किए गए। तो चलिए बताते हैं आपको कि किस गलती के कारण ऐसा हुआ।
India A के विप्रज निगम ने डैंजर एरिया में लगाई दौड़, पेनल्टी के रूप में भुगतना पड़ा खामियाजा

श्रीलंका ए के खिलाफ इंडिया ए (India A) के ऑलराउंडर विप्रज निगम बल्लेबाजी के दौरान रनिंग बिटवीन द विकेट में लापरवाही करते नजर आए। वे पिच के उस एरिया में पाए गए, जिसे सुरक्षित माना जाता है और वहां बल्लेबाजों को रन लेने के दौरान दौड़ने की इजाजत नहीं होती है। इंडिया ए की तरफ से विप्रज ने ऐसा एक नहीं, बल्कि दो बार किया है। इसी वजह से टीम पर कुल 10 रन की पेनल्टी लगाई गई।
क्रिकबज के मुताबिक, पांच-पांच रन की दो पेनल्टी इंडिया ए (India A) की पारी के 34वें और 37वें के दौरान लगाई गईं। बल्लेबाजों को लगातार चेतावनी दी गई लेकिन जब वे बार-बार प्रोटेक्टेड एरिया में रन लेने के दौरान पाए गए तो फिर मैदानी अंपायर प्रगीथ रामबुकवेला और शांता फोंसेका ने आधिकारिक तौर पार पेनल्टी लगाने का फैसला किया।
इंडिया ए पर पेनल्टी के कारण श्रीलंका को हुआ 10 रन का फायदा
इंडिया ए (India A) की तरफ से दूसरी गलती तब हुई जब विप्रज निगम ने एक गेंद को 'शॉर्ट थर्ड' की तरफ खेला और रन लेने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन नॉन-स्ट्राइकर सूर्यांश शेडगे ने उन्हें वापस भेज दिया। अपनी क्रीज पर वापस लौटने की कोशिश में, निगम पिच के बीचों-बीच प्रोटेक्टेड एरिया के ऊपर से दौड़े। इसी वजह से पेनल्टी लगाई गई, क्योंकि बल्लेबाजों को पहले भी चेतावनी दी जा चुकी थी।
बल्लेबाज ने दो ओवर पहले भी ऐसी ही गलती की थी। ब्रॉडकास्ट कमेंटेटर्स के अनुसार, अंपायरों ने उससे पहले चेतावनी भी दी थी। बार-बार गलती करने पर पांच रन की पेनल्टी लगाई गई, जिसका मतलब था कि श्रीलंका A ने अपने लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने स्कोर में पहले से ही 10 रन जोड़कर शुरुआत की।
श्रीलंका ए के खिलाफ इंडिया ए की बल्लेबाजी रही साधारण
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए की शुरुआत काफी साधारण रही और टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा। वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरसन सिंह सस्ते में आउट हो गए। वहीं, रुतुराज गायकवाड़ भी सस्ते में चलते बने। 143 के स्कोर तक 7 विकेट गिरने से टीम काफी मुश्किल में लग रही थी लेकिन सूर्यांश शेडगे (72) और विप्रज निगम (51) ने शतकीय साझेदारी करते हुए अपनी टीम को 265 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
यह भी पढ़ें: BAN vs AUS 1st T20I Preview: जानें पिच रिपोर्ट, मौसम, लाइव स्ट्रीमिंग, और संभावित प्लेइंग XI