वैभव सूर्यवंशी से लड़ने वाले श्रीलंकाई खिलाड़ी के साथ हुआ बड़ा हादसा, झेलनी पड़ रही उन्हें अब ये तकलीफ
Table of Contents
Vishen Halambge fight with Vaibhav Sooryavanshi: टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है, क्योंकि भारत में क्रिकेट को धर्म माना जाता है। आईपीएल के बाद से युवा खिलाड़ियों की भी फैंस के बीच लोकप्रियता काफी ज्यादा हो गई है। इसका ताजा उदाहरण वैभव सूर्यवंशी हैं, जिन्होंने आईपीएल 2026 में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती। इस प्रदर्शन के कारण वे फैंस की आंखों का तारा बने हुए हैं। इसी वजह से उन्हें काफी ज्यादा समर्थन भी हासिल है।
ऐसे में जब श्रीलंका दौरे पर खेली जा रही ट्राई-सीरीज के दौरान वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की लड़ाई हुई तो फिर भारतीय फैंस भी अपने स्टार क्रिकेटर के सपोर्ट में नजर आए और इसका खामियाजा श्रीलंकाई क्रिकेटर विशेन हैलमबेग को भुगतना पड़ रहा है। वैभव और हैलमबेग के बीच तीखी बहस के बाद, धक्कामुक्की देखने को मिली थी। यही वजह रही कि अब उन्हें भारतीय फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है।
विशेन हैलमबेग को Vaibhav Sooryavanshi से भिड़ना पड़ा भारी

दरअसल, 15 जून को दाम्बुला में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ए ने इंडिया ए को सुपर ओवर में हराया था। इसके बाद, श्रीलंकाई खिलाड़ी जश्न मना रहे थे लेकिन जब वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) उनके पास से गुजरे तो विशेन हैलमबेग ने कुछ कमेंट किया। इसके बाद, सूर्यवंशी गुस्से में वापस आए और उन्होंने धक्का मार दिया। श्रीलंकाई खिलाड़ी ने भी रिएक्ट किया। मामला को बढ़ता देख अन्य श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने दोनों को अलग किया।
इस घटना के कारण सोशल मीडिया पर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को काफी आलोचना का भी सामना करना पड़ा और उन्हें अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की सलाह भी गई गई। इस बीच भारतीय फैंस ने विशेन हैलमबेग को निशाना बनाया और उनके इंस्टाग्राम अकाउंट में जाकर आपत्तिजनक कमेंट किए।
भारतीय फैंस के कारण विशेन हैलमबेग का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ सस्पेंड
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) से भिड़ने के कारण विशेन हैलमबेग को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारतीय फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ा और उन्हें काफी बुरी बातें बोली गईं। इनसे बेचने के लिए उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर लिया और बाद में उनका अकाउंट दिखना ही बंद हो गया। माना जा रहा था कि शायद लगातार नकारात्मक कमेंट से बचने के लिए विशेन ने ऐसा किया है लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स में अलग ही कहानी निकलकर सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक, वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के साथ लड़ाई के कारण भारतीय फैंस ने विशेन हैलमबेग को काफी कुछ कहा और उनके करीबियों को भी निशाना बनाया। वहीं, श्रीलंकाई खिलाड़ी ने अपना इंस्टाग्राम बंद नहीं किया है, बल्कि भारतीय समर्थकों द्वारा बड़ी मात्रा में रिपोर्ट किए जाने से उनका अकाउंट सस्पेंड हो गया है।
Sri Lanka A cricketer Vishen Halambage’s Instagram account has reportedly been blocked after the young player became the target of online trolls following an on-field altercation involving India A batter Vaibhav Suryavanshi.
— NewsWire 🇱🇰 (@NewsWireLK) June 16, 2026
Halambage drew widespread attention after Sri Lanka… pic.twitter.com/nriSvuwBgr
श्रीलंका के कुछ सीनियर खिलाड़ियों ने वैभव सूर्यवंशी से जताया खेद
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की विशेन हैलमबेग से लड़ाई के भारतीय क्रिकेटर ने आलोचना की लेकिन उन्हें श्रीलंका के कुछ सीनियर्स का साथ मिला है, जो आईपीएल से नाता रखते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रीलंका के कुछ सीनियर खिलाड़ी, जो वैभव से मिल चुके हैं या फिर आईपीएल के माध्यम से जानते हैं, उन्होंने इस भारतीय ओपनर से सम्पर्क किया और जो कुछ भी हुआ, उसके लिए खेद भी जताया।
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया में सिलेक्ट होते ही शांत हुआ वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, लगातार फ्लॉप प्रदर्शन से किया निराश