एमएस धोनी बनाम विराट कोहली: दोनों की दौलत में कितना अंतर? जानें VIRAT की तुलना में कितने अमीर DHONI

Published - 17 Jun 2026, 10:47 AM | Updated - 17 Jun 2026, 11:48 AM

MS Dhoni Vs Virat Kohli Net Worth

MS Dhoni vs Virat Kohli Net Worth: भारतीय क्रिकेट इतिहास के दो सबसे बड़े सितारे एमएस धोनी और विराट कोहली माने जा सकते है। सचिन तेंदुलकर का दर्जा अलग था और उन्हें किसी के साथ भी कम्पेयर नहीं किया जा सकता। लेकिन उनके बाद धोनी और कोहली ही हैं, जिनके लिए फैंस की दीवानगी कई सालों से देखने को मिल रही है और आज भी वैसी ही लोकप्रियता कायम है।

एमएस धोनी और विराट कोहली की बल्लेबाजी को लेकर ज्यादा तुलना नहीं होती है लेकिन आईपीएल में दोनों की ही टीमों के काफी हालिया सालों में राइवलरी काफी बढ़ गई है। धोनी ने जब अपने बाल बढ़ाए थे तो माना जा रहा था कि शायद यह उनका रिटायरमेंट सीजन होगा। उनकी टीम प्लेऑफ की दावेदार भी लग रही थी लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों मिली हार से सारा मामला खराब हो गया।

इन दोनों ही खिलाड़ियों ने काफी ज्यादा कामयाबी हासिल की है। इसी वजह से इनके आंकड़ों के साथ-साथ कमाई की तुलना भी होती है। तो चलिए जानते हैं कि दोनों की नेटवर्थ (Net Worth) कितनी है और कौन ज्यादा अमीर है।

एमएस धोनी की Net Worth

MS Dhoni Net Worth

कैप्टेन कूल के नाम से मशहूर एमएस धोनी का भारतीय क्रिकेट में अलग ही रूतबा रहा। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बावजूद आज भी धोनी का दबदबा कायम है और फैंस के बीच तो उनकी लोकप्रियता बहुत ही ज्यादा है। यही कारण है कि धोनी के साथ ब्रांड भी प्रमोशन के लिए जुड़ने के लिए करोड़ों देने के लिए तैयार रहते हैं। सालों तक धोनी कमाई (Net Worth) के मामले अव्वल रहे, यही वजह ही कि उनकी गिनती क्रिकेटर्स में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों में होती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2026 में एमएस धोनी की नेटवर्थ (Net Worth) 1,060 करोड़ के आसपास है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बावजूद सालाना धोनी की कमाई 50 से 70 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है। मौजूदा समय में धोनी की कमाई का मुख्य स्रोत चेन्नई सुपर किंग्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट, विज्ञापन से कमाई, बिजनेस में निवेश और कई अन्य माध्यम हैं।

विराट कोहली की नेटवर्थ

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने 2008 में अपना डेब्यू किया था और कुछ ही सालों में सफलता की सीढ़ियां काफी तेजी से चढ़ना शुरू की। यही कारण है कि आज उनकी गिनती टॉप में होती है। कोहली ने मैदान में रनों का अंबार लगाया, वहीं बाहर पैसे कमाने के मामले में भी आगे रहे।

हालिया मीडिया रिपोर्ट्स में विराट कोहली की नेटवर्थ (Net Worth) करीब 1100 करोड़ के आसपास बताई जा रही है। कोहली की कमाई का स्रोत BCCI का सालाना कॉन्ट्रैक्ट और मैच फीस, आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट, ब्रांड एंडोरसमेंट्स, सोशल मीडिया प्रमोशन और बिजनेस हैं।

धोनी से ज्यादा अमीर हैं कोहली

बहुत सारे फैंस को लगता होगा कि कमाई और नेटवर्थ के मामले में विराट कोहली से एमएस धोनी आगे हैं लेकिन ऐसा नहीं है। कोहली की नेटवर्थ धोनी से ज्यादा है और उनकी कमाई के सोर्स भी अलग-अलग हैं। कोहली सोशल मीडिया पर अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग के कारण ब्रांड्स के फेवरेट हैं लेकिन धोनी के साथ नहीं है, क्योंकि वो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव ही नहीं रहते हैं। खैर यहां एक बात तो साफ़ है कि कोहली की तुलना में धोनी कम अमीर हैं और धोनी की नेटवर्थ में 40 से 50 करोड़ का अंतर भी है।

यह भी पढ़ें: आयरलैंड टी20 सीरीज में टूरिस्ट बनकर रह जाएंगे ये 5 खिलाड़ी, प्लेइंग-XI में जगह बनाना होगा मुश्किल

Tagged:

Virat Kohli team india Royal Challengers Bangalore MS Dhoni chennai super kings ms dhoni net worth virat kohli net worth
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com