क्या सच में हुई हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तानी कप्तान की हाथापाई! वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई आई सामने
Table of Contents
Harmanpreet Kaur fight with Fatima Sana Viral Video: इंग्लैंड की मेजबानी में हो रहे महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने अपने अभियान का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया। हरमनप्रीत कौर की टीम ने अपने पहले ही मैच में चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 64 रनों के बड़े अंतर से हराया। बर्मिंघम में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान की टीम भारत के सामने संघर्ष करती नजर आई और गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी फ्लॉप रही। यही कारण रहा कि उसे एक करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।
टूर्नामेंट के छठे मैच में भारतीय टीम का दबदबा रहा और हर विभाग में अव्वल नजर आई। बल्लेबाजी में भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और टीम की चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने में मदद की। इसके बाद, गेंदबाजी में ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा का कहर देखने को मिला, जिन्होंने फाइव विकेट हॉल लिया।
इस मैच के बाद सोशल मीडिया पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर यूजर ने बताया कि भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) और पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना के बीच जमकर बहस हुई। चलिए इसका पूरा सच जानते हैं।
Harmanpreet Kaur और फातिमा सना के बीच लड़ाई

भारत और पाकिस्तान के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच के बाद, सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर @ashokshera94 यूजर नाम वाले व्यक्ति ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसकी शुरुआत में पाकिस्तानी जर्सी में खान नाम की गेंदबाज टीम इंडिया की बल्लेबाज के पास आक्रामक अंदाज में कुछ बोलते हुए पास आती है और फिर भारतीय खिलाड़ी को धक्का दे देती है। इसके बाद, भारतीय बल्लेबाज भी पलटवार करती है और पाकिस्तानी गेंदबाज का गला पकड़कर धक्का देती है। इसके बाद, अंपायर और दोनों टीमों के खिलाड़ी बीच में आकर मामले को शांत कराने का प्रयास करते हैं।
इस वीडियो के साथ यूजर ने लिखा कि महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच के दौरान, मैदान पर भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) और पाकिस्तान की खिलाड़ी फातिमा सना के बीच तीखी बहस हुई। मैच के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई इस बहस ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
हरमनप्रीत और फातिमा की लड़ाई के वायरल वीडियो का सच
बता दें कि IND W vs PAK W मैच के दौरान या उसके बाद हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) और फातिमा सना के बीच किसी भी तरह की शारीरिक हाथापाई या निजी विवाद का कोई सबूत नहीं है। "लड़ाई" की खबरें गलत हैं और ऐसा लगता है कि AI की मदद से वीडियो बनाया गया है।
एक समय सिर्फ दो बल्लेबाज नजर आती हैं लेकिन फिर कुल चार बल्लेबाज मैदान पर दिखाई देती हैं, जो संभव नहीं है। इसी वजह से वीडियो फेक माना जा रहा है और शायद यूजर ने सिर्फ भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए इसे पोस्ट किया है।
महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के मुकाबले में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तान की खिलाड़ी फ़ातिमा सना के बीच मैदान पर तीखी बहस देखने को मिली। मैच के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई नोकझोंक ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया... pic.twitter.com/KwvgmdW8p0
— Ashok Shera (@ashokshera94) June 14, 2026
पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ भारतीय टीम ने नहीं किया हैंडशेक
मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 170/6 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में पाकिस्तान टीम 106 पर ही ढेर हो गई। दोनों ही टीमों के बीच नो-हैंडशेक पॉलिसी जारी रही। भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने में कोई भी दिलचस्पी नहीं दिखाई।
इसकी शुरुआत पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले के बाद से हुई थी। तब से पुरुष और महिला टीम के खिलाड़ी पाकिस्तानी प्लेयर्स या उनके स्टाफ के लोगों से हाथ नहीं मिलाते हैं। टॉस के दौरान भी हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने फातिमा सना से कोई बातचीत नहीं की थी और ना ही उनसे हाथ मिलाया था।
यह भी पढ़ें: IND W vs PAK W: भारत की बेटियों ने देश का बढ़ाया मान, टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 64 रन से रौंदा