फिर बड़ी पारी खेलने में फेल हुए वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान A के खिलाफ इतने रन बनाकर लौटे पवेलियन
Published - 17 Jun 2026, 11:50 AM | Updated - 17 Jun 2026, 12:02 PM
Table of Contents
Vaibhav Suryavanshi: इंडिया A की टीम श्रीलंका और अफ़गानिस्तान की A टीमों के साथ ट्राई सीरीज खेल रही है. इस ट्राई सीरीज का एक मुकाबला आज 17 जून बुधवार को खेला गया, लेकिन इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में फेल साबित हुए हैं और एक बार फिर अच्छे स्टार्ट के बाद अपना विकेट खो बैठे हैं.
अफगानिस्तान A के खिलाफ 38 रन पर आउट हुए Vaibhav Suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शानदार खेल दिखाया था. फैंस से लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट तक उनकी बल्लेबाजी के कायल हो गए, लेकिन ट्राई सीरीज में अब तक यह बल्लेबाज फ्लॉप ही साबित हुआ है. पहले मैच में जहां वह 14 रन बनाकर आउट हो गए थे वहीं दूसरे मैच में उन्होंने 44 रन की पारी खेली थी.
तीसरे मुकाबले में वह फिर फ्लॉप साबित हुए हैं और 14 गेंद पर मात्र 21 रन का योगदान ही दे पाए थे. अब चौथे मुकाबले में भी 28 गेंदों पर 38 रन ही निकले हैं. इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए हैं.
IPL में बिखेरी थी अपनी चमक
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने पूरे सीजन अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया था. उन्होंने 16 मैचों में 48.50 की औसत और 237.31 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 5 फिफ्टी और 1 शतक भी निकला. इस तरह वैभव इस पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे और ऑरेंज कैप अपने नाम की थी
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने इस दौरान अपने बल्ले से 63 चौके और 72 छक्के जड़े थे. लेकिन दूसरे खिलाड़ियों के साथ ना देने के कहते दुर्भाग्यवश वह राजस्थान रॉयल्स को फाइनल में पहुंचाने में नामकामयाब रहे थे.
टीम इंडिया के लिए करेंगे अब डेब्यू
बता दे कि भले ही वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) श्रीलंका ट्राई सीरीज के पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन ना कर पाए हो, लेकिन उनके टैलेंट को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले मैचों में वह जरुर बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करेंगे. उनके इसी टैलेंट को देखते हुए चयनकर्ताओं ने इस खिलाड़ी को आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज में डेब्यू दिया है.
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड सीरीज में खेलेंगे बुमराह, हार्दिक और कोहली, दिग्गजों के लिए इन 3 खिलाड़ियों को किया जाएगा बाहर