इंग्लैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया की तस्वीर हुई साफ! 16 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका, विराट-हार्दिक समेत इन 5 खिलाड़ियों की वापसी
Table of Contents
Team India Squad: अफगानिस्तान के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का समापन 20 जून से होना है। इसके बाद, भारत की अगली सीरीज जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर है। इंग्लैंड के खिलाफ भी टीम इंडिया को इतने ही वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। इसकी शुरुआत 14 जुलाई से एजबेस्टन से होगी। इसके बाद, दूसरा मुकाबला सोफिया गार्डन्स में 16 जुलाई को खेला जाएगा। वहीं, तीसरा वनडे 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होगा।
इंग्लैंड वनडे सीरीज को टीम इंडिया (Team India) के मिशन 2027 वर्ल्ड कप के लिए तैयारियों की आधिकारिक शुरुआत माना जा रहा है। अफगानिस्तान की टीम उतनी मजबूत नहीं है, इसी वजह से भारत को ज्यादा चुनौती मिलने की उम्मीद नहीं है लेकिन इंग्लैंड काफी मजबूत टीम है। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत के स्क्वाड में किन खिलाड़ियों की जगह मिलेगी, ये भी एक बड़ा सवाल है। इस लेख में हम उन 16 सदस्यीय संभावित स्क्वाड की जानकारी देने जा रहे हैं।
इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए विराट, बुमराह और हार्दिक समेत इन 5 खिलाड़ियों की वापसी तय

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड में कई नियमित खिलाड़ी नहीं हैं। कुछ को इंजरी के कारण बाहर होना पड़ा, जबकि कुछ को रेस्ट दिया गया था। इंजरी के कारण बाहर होने वाले खिलाड़ियों में विराट कोहली और हार्दिक पांड्या हैं। इन दोनों के इंग्लैंड सीरीज के लिए फिट होने की उम्मीद है।
वहीं, स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल को भी चुना जा सकता है, जो स्पिन गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी योगदान देते हैं। तेज गेंदबाज हर्षित राणा भी फिट हो गए हैं और उनके अंदर भी गेंद व बल्ले से कंट्रीब्यूशन की काबिलियत है। इसी वजह से उनके भी टीम इंडिया (Team India) के वनडे स्क्वाड में चुने जाने की संभावना है। इसके अलावा, लिस्ट ए क्रिकेट में कम से कम 50 पारियों में सबसे ज्यादा बल्लेबाजी औसत रखने वाले रुतुराज गायकवाड़ को भी अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिल सकता है।
Team India के इन 4 खिलाड़ियों की इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड से हो सकती है छुट्टी
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड में चार खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए चुना जाना मुश्किल है। पहला नाम यशस्वी जायसवाल का है, जो विराट कोहली के रिप्लेसमेंट के कारण चुने गए। ऐसे में कोहली की वापसी से जायसवाल को बाहर होना पड़ेगा।
इसके अलावा प्रिंस यादव, हर्ष दुबे और प्रसिद्ध कृष्णा की भी छुट्टी होने की उम्मीद है। जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा की वापसी के कारण प्रिंस और प्रसिद्ध की जगह बनती नहीं दिख रही है। वहीं, अक्षर पटेल के आने से हर्ष को ड्रॉप किए जाने की संभावना है।
इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए भारत का 16 सदस्यीय संभावित स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, गुरनूर बरार
Tagged:
Ruturaj Gaikwad Virat Kohli hardik pandya axar patel harshit rana india tour of england 2026 ENG vs IND ODI Series 2026