भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान, एक साथ दल में 5 तगड़े मिस्ट्री स्पिनर
Table of Contents
India vs Afghanistan T20I Series: जून में भारत ने अफगानिस्तान की मेजबानी की थी। इस दौरान दोनों ही टीमों के बीच एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली गई थी। टेस्ट मुकाबले में भारत ने एक पारी और 300 रनों के रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज की, वहीं तीनों वनडे अपने नाम करते हुए अफगान टीम का सफाया 3-0 से किया था। अब इन दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
इस बार मेजबानी की जिम्मेदारी अफगानिस्तान की होगी। इसके बावजूद ये मुकाबले भारत (India) में ही खेले जाएंगे, क्योंकि सीरीज के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय मैदान को ही अपना होम ग्राउंड बनाया है। 13 से 17 सितंबर तक दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाली इस सीरीज के लिए अफगानिस्तान ने अपने स्क्वाड की घोषणा कर दी है, जिसमें कई मैच विनर प्लेयर हैं। वहीं, 5 मिस्ट्री स्पिनर्स को भी रखा गया है।
इन 5 मिस्ट्री स्पिनर्स को India के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड में मिली जगह

भारत (India) के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान पेस के बजाय स्पिन पर ज्यादा निर्भर नजर आ रहा है। शायद यही वजह है कि उसने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद, अपनी पहली T20I सीरीज के लिए अपने दल में पांच मिस्ट्री स्पिनर्स का चयन किया है। इनमें प्रमुख नाम राशिद खान, मुजीब-उर-रहमान, नूर अहमद, मोहम्मद नबी और नंगेलिया खरोटे हैं।
दो साल बाद नवीन-उल-हक़ की भी हुई वापसी
अफगानिस्तान को टीम इंडिया (Team India) के खिलाफ सीरीज के लिए अपने तेज गेंदबाजी विभाग को मजबूत करने के लिए नवीन-उल-हक़ का साथ मिलेगा। यह तेज गेंदबाज काफी समय से चोटिल होने के कारण इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर था। अब करीब दो साल बाद उनकी वापसी हुई है।
भारत (India) के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान के तेज गेंदबाजी विभाग में नवीन-उल-हक़ के अलावा फजल हक़ फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई और ऑलराउंडर अजमतुल्लाह ओमरजई भी होंगे। ये सभी अलग-अलग क्वालिटी वाले पेसर हैं। इससे अफगानिस्तान का तेज गेंदबाजी विभाग काफी मजबूत नजर आ रहा है।
फुल-टाइम कप्तान इब्राहिम जादरान की पहली सीरीज, गुरबाज-राशिद से रहेंगी उम्मीदें
अफगानिस्तान ने कुछ समय पहले ही टेस्ट और वनडे में रहमत शाह को कप्तानी सौंपी थी। जबकि टी20 में राशिद खान की जगह इब्राहिम जादरान को नया कप्तान बनाया गया था। अब फुल-टाइम कप्तान के रूप में इब्राहिम के लिए यह पहली सीरीज होगी। भारत के खिलाफ इब्राहिम को राशिद के साथ-साथ रहमानुल्लाह गुरबाज, गुलबदीन नैब, सेदिकुल्लाह अटल और डार्विश रसूली जैसे प्लेयर्स का भी साथ मिलेगा।
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान का 15 सदस्यीय स्क्वाड
इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, नूर उल रहमान, सेदिकुल्लाह अटल, डार्विश रसूली, अजमतुल्लाह ओमरजई, गुलबदीन नैब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नंगेलिया खारोटे, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजल हक़ फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई, नवीन-उल-हक़
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का शेड्यूल
| मैच | तारीख | स्थान |
|---|---|---|
| पहला टी20I | 13 सितंबर 2026 | दिल्ली |
| दूसरा टी20I | 15 सितंबर 2026 | दिल्ली |
| तीसरा टी20I | 17 सितंबर 2026 | दिल्ली |
यह भी पढ़ें: यशस्वी-असिथा पर चला ICC का चाबुक, विवाद के बाद दोनों खिलाड़ियों को सुनाई बड़ी सजा
Tagged:
team india afghanistan cricket team rashid khan Rahmanullah Gurbaz Ibrahim Zadran Naveen-ul-Haq