अफगानिस्तान टी20 सीरीज में लंबे समय बाद वापसी कर सकते ये 3 भारतीय खिलाड़ी, काफी समय से चल रहे थे बाहर

Published - 25 Aug 2026, 09:41 AM | Updated - 25 Aug 2026, 10:19 AM

India Afghanistan T20 Series 2

India vs Afghanistan T20I Series: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत को एक बार फिर से खेलना है। पिछली बार टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में मुकाबले खेले गए थे। इस बार सिर्फ टी20 फॉर्मेट में एक्शन देखने को मिलेगा, क्योंकि दोनों ही टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज होनी है। ये मुकाबले 13 से 17 सितंबर तक दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे।

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किन खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा, इसकी भी चर्चा शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि कुछ खास खिलाड़ियों की वापसी हो सकती है, जो काफी समय से बाहर चल रहे हैं। ऐसे ही 3 खिलाड़ियों का जिक्र हम करने जा रहे हैं, जिन्हें टीम इंडिया (Team India) के टी20 स्क्वाड में अफगानिस्तान के विरुद्ध वापसी का मौका मिल सकता है।

ये 3 खिलाड़ी अफगानिस्तान के खिलाफ India के टी20 स्क्वाड में कर सकते हैं वापसी

1. हार्दिक पांड्या

India Afghanistan T20 Series 3

इस लिस्ट में पहला नाम गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का है। हार्दिक ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद से ही कोई भी इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है। उन्हें चोट के कारण अफगानिस्तान सीरीज में नहीं चुना गया। वहीं, बाद में इंजरी की वजह से ही वे इंग्लैंड के खिलाफ भी नहीं खेल पाए थे। इस दौरान हार्दिक बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस पर काम करते दिखे।

कुछ समय पहले बताया गया था कि हार्दिक अगस्त तक फिट हो जाएंगे। इसी वजह से चयनकर्ता उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत (India) के स्क्वाड में मौका दे सकते हैं। इससे उन्हें गेम टाइम भी मिलेगा और उनकी फिटनेस भी साबित हो जाएगी।

2. भुवनेश्वर कुमार

आईपीएल 2026 में 28 विकेट लेकर अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने साबित कर दिया था कि उनमें अभी भी काफी दमखम है। उम्मीद की जा रही थी कि भुवी को आयरलैंड या फिर इंग्लैंड दौरे पर मौका दिया जा सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिर उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी नजरअंदाज कर दिया गया।

इससे कई पूर्व क्रिकेटर और फैंस खुश नजर नहीं आए थे, क्योंकि भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन इग्नोर करने लायक नहीं था। ऐसे में दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत (India) के स्क्वाड में चुना जा सकता है।

3. क्रुणाल पांड्या

अफगानिस्तान के खिलाफ क्रुणाल पांड्या को भी टीम इंडिया (Team India) में वापसी का मौका दिया जा सकता है। इसकी बड़ी वजह अक्षर पटेल का बल्ले के साथ कुछ समय से फ्लॉप रहना है। सबसे छोटे फॉर्मेट में अक्षर की बल्लेबाजी प्रभावशाली नहीं रही है। वहीं, गेंदबाजी में भी उनके पास बहुत ज्यादा विविधता नहीं है।

ऐसे में बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर के विकल्प के रूप में क्रुणाल पांड्या को आजमाया जा सकता है। क्रुणाल ने आईपीएल 2026 में गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा किया था। गेंदबाजी में क्रुणाल के पास कई वेरिएशन हैं, जिसके कारण बल्लेबाजों के पास उनके खिलाफ ज्यादा खुलकर खेलने का मौका नहीं होता है।

यह भी पढ़ें: भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान, एक साथ दल में 5 तगड़े मिस्ट्री स्पिनर

Tagged:

team india afghanistan cricket team hardik pandya bhuvneshwar kumar Krunal Pandya
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com