IND vs AFG, 2nd ODI: भारत की प्लेइंग-XI में हो सकता है बदलाव, प्रिंस यादव को डेब्यू का मौका, इस खिलाड़ी की हो सकती है छुट्टी

Published - 16 Jun 2026, 03:50 PM | Updated - 16 Jun 2026, 04:58 PM

India 12

India likely playing XI for 2nd ODI: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत (India) तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रहा है। इसकी शुरुआत 13 जून से धर्मशाला में खेले गए मुकाबले से हुई। मैच में भारतीय टीम का धमाकेदार प्रदर्शन रहा था और उसे 7 विकेट से जीत हासिल हुई थी। अब इस सीरीज का दूसरा मैच बुधवार, 17 जून को खेला जाना है। इस मुकाबले का वेन्यू लखनऊ का भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम है।

दूसरे वनडे में जीत हासिल करते हुए भारत (India) की नजर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त लेने पर होंगी। शुभमन गिल भी अपनी कप्तानी में पहली वनडे सीरीज जीतना चाहेंगे, क्योंकि उन्होंने अभी तक ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में कप्तानी की लेकिन दोनों में ही हार का सामना करना पड़ा था।

ऐसे में अब उनके पास वनडे में सीरीज जीत का खाता खोलने का मौका है। इसी वजह से जीत के बावजूद भारतीय टीम की प्लेइंग XI में एक बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है, ताकि पहले मुकाबले में जो कमी रह गई थी, उसे सही किया जा सके।

प्रिंस यादव को India के लिए डेब्यू का मिल सकता है मौका

India 13

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत (India) की प्लेइंग XI में तेज गेंदबाज प्रिंस यादव की एंट्री की संभावना है। प्रिंस को आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन की वजह से अफगानिस्तान सीरीज के लिए चुना गया है। हालांकि, उन्हें धर्मशाला में डेब्यू का मौका नहीं मिला, लेकिन अब लखनऊ में उनकी किस्मत चमक सकती है।

हालिया आईपीएल सीजन में प्रिंस यादव ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कमाल की गेंदबाजी की थी। उन्होंने 14 लीग मैचों में 28.68 की औसत से 16 विकेट झटके थे। वहीं, उनका इकॉनमी रेट 8.82 रहा। इसी दमदार प्रदर्शन का इनाम उन्हें मिला और पहली बार टीम इंडिया (Team India) में जगह मिल गई। अब प्रिंस को दूसरे वनडे में डेब्यू का मौका मिल सकता है।

इस खिलाड़ी की जगह प्रिंस यादव को किया जा सकता है शामिल

भारत (India) की प्लेइंग XI में अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे के लिए प्रिंस यादव को मौका मिलता है तो उन्हें किसकी जगह शामिल किया जाएगा, यह एक अहम सवाल है। तो बता दें कि प्रिंस को तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की जगह शामिल किया जा सकता है। प्रसिद्ध को पहले वनडे में खिलाया गया था, लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था।

जहां अन्य तेज गेंदबाजों ने प्रभाव छोड़ा लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा नाकाम रहे और पांच ओवर की गेंदबाजी करते हुए बिना कोई विकेट लिए। 35 रन खर्च किए। यही वजह है कि भारत की प्लेइंग XI से प्रसिद्ध का पत्ता कट सकता है।

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव

यह भी पढ़ें: IND vs AFG Today Match Prediction, 2nd ODI – दूसरे वनडे में कौन रहेगा आगे? जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और मैच प्रेडिक्शन

Tagged:

team india afghanistan cricket team IND vs AFG Prasidh Krishna Prince Yadav
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com