चोट के चलते सीरीज के दूसरे मैच से बाहर हुआ स्टार गेंदबाज, पहले मुकाबले में की करिश्माई गेंदबाजी

Published - 15 Jun 2026, 10:46 AM | Updated - 15 Jun 2026, 11:43 AM

Cricket Match

भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मुकाबलों की एकदिवसीय सीरीज खेलने में व्यस्त है. बुधवार को लखनऊ में दोनों टीमों के बीच श्रृंखला का दूसरा मैच खेला जाएगा, जिसको जीतने के लिए शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम जमीन-आसमान का जोर लगा देगी. लेकिन इससे पहले क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. हाल ही में मिली रिपोर्ट के मुताबिक, 32 वर्षीय स्टार गेंदबाज को इंजरी की वजह से चलती सीरीज से बाहर होना पड़ा है.

चोट के चलते सीरीज के दूसरे मैच से बाहर हुआ स्टार गेंदबाज

Ollie Robinson

जहां एक ओर भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है, तो वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई टीम तीन ही मैच की सीरीज में न्यूजीलैंड का सामना कर रही है. 19 जून से ओवल में दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला खेला जाएगा, लेकिन इससे पहले इंग्लिश टीम और उसके फैंस को तगड़ा झटका लगा है.

हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंग्लैंड टीम के स्टार गेंदबाज ओली रॉबिन्सन (Ollie Robinson) इंजरी के कारण सीरीज मे बाहर हो चुके हैं. नेट्स प्रैक्टिस दौरान उन्हें चोट आ गई थी, जिसकी वजह से वह अब आगामी मुकाबले का हिस्सा नहीं बन पाएंगें.

WI vs SL: जेसन होल्डर ने नामुमकिन को किया मुमकिन, 420 के खतरनाक स्ट्राइक रेट से श्रीलंका के जबड़े से छिनी जीत

Ollie Robinson हुए इंजर्ड

दो सालों के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे ओली रॉबिन्सन (Ollie Robinson) को अभ्यास सत्र के दौरान घुटने में चोट आ गई, जिसके चलते उनका दूसरे टेस्ट से पत्ता कट चुका है. उनकी गैरमौजूदगी में हेनरी क्रोकोम्बे का टीम में जगह दी गई है. 24 वर्षीय इस गेंदबाज ने अब तक इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है.

लेकिन वह इंग्लैंड लायन्स के लिए नियमित रूप से खेलते हैं. उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 48 मुकाबलों की 75 पारियों में 3.79 की इकॉनमी से 106 विकेट झटकी है. इस दौरान वह एक बार ‘फाइव विकेट हॉल’ पूरा कर पाए हैं.

इन खिलाड़ियों ने भी बढ़ाई टीम की टेंशन

गौरतलब है कि ओली रॉबिन्सन (Ollie Robinson) की चोट के अलावा इंग्लैंड टीम मुश्किलों में फंसी हुई है. लॉर्ड्स टेस्ट की जीत के बाद कप्तान बेन स्टोक्स और स्टार तेज गेंदबाज गस एटकिंसन विवाद में फंस गए थे, जिसकी वजह से अब उनके खिलाफ जांच चल रही है और उन्हें ओवल टेस्ट से बाहर होना पड़ा.

दरअसल, दोनों खिलाड़ी जश्न के लिए नाइटक्लब गए थे, जहां इनकी एक रग्बी प्लेयर के साथ झड़प हो गई थी. ये मामला कैमरे में कैद हुआ और फिर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलने लगा. इसके बाद ओली रॉबिन्सन (Ollie Robinson) की इंजरी टीम के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है. वहीं, दूसरे टेस्ट के लिए जो रूट को टीम का अंतरिम कप्तान नियुक्त किया गया है.

IND W vs PAK W: महिला टी20 वर्ल्ड कप में भी ‘नो हैंडशेक’ का सिलसिला जारी, टीम इंडिया ने नहीं मिलाया पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ

Tagged:

eng vs nz England Cricket Team Ollie Robinson Henry Crocombe
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com