हार्दिक पांड्या की इंजरी अपडेट आई सामने? जानें इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज खेलेंगे या नहीं

Published - 15 Jun 2026, 04:22 PM | Updated - 15 Jun 2026, 04:46 PM

Hardik Pandya

Hardik Pandya: टीम इंडिया वर्तमान समय में अफगानिस्तान के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है. इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ अपनी अगली वनडे सीरीज खेलेगी, जो 19 जुलाई से शुरू होगी. वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के चलते टीम इंडिया के लिए यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही है.

BCCI भी इस सीरीज में अपने सभी प्रमुख खिलाड़ियों को मौका देना चाहता है. टीम इंडिया के इसी दौरे के लिए हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर एक बड़ा अपडेट आया है.

इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए फिट Hardik Pandya

Hardik Pandya

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को हाल ही में बेंगलुरु में फिटनेस टेस्ट के दौरान जांघ की मांसपेशी में खिंचाव हुआ था इस नई चोट के कारण वह अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पूरी तरह बाहर हो गए थे और उन्हें 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' वापस लौटना पड़ा था.

हालांकि अब सूत्रों की माने तो हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) पूरी तरह फिट हो गए हैं और वह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली इस वनडे सीरीज में जरुर हिस्सा लेंगे.

बुमराह और विराट की भी होगी वापसी

वहीं इस वनडे सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह की भी वापसी होगी. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली भी इस सीरीज को खेलने के लिए फिटनेस हासिल कर रहे हैं. हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) समेत इन दोनों ही दिग्गज का नाम इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हो सकता है.

बता दें कि यह तीनों खिलाड़ी ही अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए हैं. हार्दिक-विराट जहां चोट के चलते यह सीरीज नहीं खेल पा रहे हैं. वहीं जसप्रीत बुमराह को चयनकर्ताओं ने वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते आराम दिया था.

इंग्लैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है Team India का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह, मोह्हमद सिराज, हर्षित राणा

यह भी पढ़ें: महिला टीम इंडिया के लिए रविचंद्रन अश्विन ने कर डाली ओछी बात, सुनकर आपको भी आ जाएगा गुस्सा

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com