इन 3 खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया के लिए खेले थे गौतम गंभीर, लेकिन हेड कोच बनने के बाद कभी नहीं दिया इन्हें मौका
Table of Contents
Gautam Gambhir: टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक खिलाड़ी के रूप में उन्होंने काफी सफलता हासिल की और भारत की 2007 और 2011 वर्ल्ड कप जीत के हीरो भी रहे। दोनों ही टूर्नामेंट के फाइनल में गंभीर के बल्ले के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता। 2003 में अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत करने वाला बाएं हाथ का यह बल्लेबाज आखिरी बार 2016 में नजर आया और फिर दो साल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया।
13 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हुए गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने कई खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया और प्लेइंग XI का हिस्सा रहे। ऐसे में कई पुराने साथियों को उम्मीद रही होगी कि गंभीर टीम इंडिया का मुख्य कोच बनने पर उन्हें मौका देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस दिग्गज ने अपने एक्स टीममेट्स को भाव नहीं दिया और उन्हें बाहर ही रखा।
इस लेख में हम ऐसे ही 3 खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं, जिनके साथ टीम इंडिया के लिए गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) खेले थे लेकिन हेड कोच बनने के बाद उन्हें अभी तक मौका नहीं दिया है।
हेड कोच Gautam Gambhir ने इन 3 पुराने साथियों को टीम इंडिया में नहीं दी है एंट्री
1. अजिंक्य रहाणे

अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 2011 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने तीनों ही फॉर्मेट में नेशनल टीम का प्रतिनिधित्व किया और इस दौरान गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के साथ भी खेले। हालांकि, रहाणे 2023 के वेस्टइंडीज दौरे के बाद से सिलेक्ट नहीं हुए हैं। इसके बावजूद उन्होंने अभी तक संन्यास नहीं लिया है और घरेलू क्रिकेट भी लगातार खेल रहे हैं।
टीम इंडिया टेस्ट फॉर्मेट में बड़ी टीमों के खिलाफ बल्लेबाजी में संघर्ष कर रही है और न्यूजीलैंड के खिलाफ 2024 में गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की कोचिंग में घरेलू सरजमीं पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप का सामना किया। उम्मीद की जा रही थी कि शायद गंभीर अपने पुराने साथी अजिंक्य रहाणे को ले आएँगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रहाणे को गंभीर ने एक भी मौका नहीं दिया।
2. भुवनेश्वर कुमार
तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के साथ टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। भुवी ने 2012 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था लेकिन आखिरी बार 2022 में नजर आए थे। इसके बाद से उन्हें किसी भी फॉर्मेट के लिए नहीं चुना गया। भुवी ने अपना सारा फोकस टी20 क्रिकेट में लगाया और इस बार के आईपीएल में बहुत ही उम्दा प्रदर्शन किया। चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए दाएं हाथ के गेंदबाज ने IPL 2026 में 28 विकेट अपने नाम किए और पर्पल कैप की रेस में दूसरे स्थान पर रहे।
इस प्रदर्शन के कारण संभावना जताई जा रही थी कि शायद गौतम गंभीर अपने पुराने साथी को आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए चुन लें, जहां 7 टी20 होने हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भुवनेश्वर को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया।
3. इशांत शर्मा
37 वर्षीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा 2021 में आखिरी बार टीम इंडिया के लिए खेले थे। उन्हें राहुल द्रविड़ के कार्यकाल में बाहर किया गया था और तब से लेकर अब तक दोबारा मौका नहीं दिया गया है। इशांत भी गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के साथ टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं। इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में भी कई साल साथ खेले हैं।
टेस्ट में भारत के पास अनुभवी गेंदबाजों की कमी साफ़ दिखी। मोहम्मद शमी इंजरी और फिटनेस संबंधी समस्याओं के कारण जब बाहर थे, तब गौतम गंभीर के पास इशांत को खिलाने का मौका था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
यह भी पढ़ें: महिला टीम इंडिया के लिए रविचंद्रन अश्विन ने कर डाली ओछी बात, सुनकर आपको भी आ जाएगा गुस्सा