पुरुष-महिला वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच हो चुके कुल 31 मैच, दोनों के जीत-हार में धरती-आसमान का अंतर

Published - 15 Jun 2026, 12:52 PM | Updated - 15 Jun 2026, 01:47 PM

India Pakistan

India-Pakistan Men and Women's World Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर के साथ-साथ क्रिकेट के मैदान पर भी कड़ी प्रतिस्पर्धा है। एक समय था जब पाकिस्तान का दबदबा द्विपक्षीय सीरीज में रहता था। यही वजह है कि हेड टू हेड रिकॉर्ड में भारत पीछे है। लेकिन वर्ल्ड कप इतिहास को उठाकर देखें तो शुरुआत से ही टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। पुरुष और महिला दोनों ही वर्गों में पाकिस्तान को निराशा ही हाथ लगी है।

इस साल फरवरी-मार्च में जब पुरुष टी20 वर्ल्ड कप खेला गया था, तब भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी। वहीं, अब भारतीय महिला टीम ने भी पाकिस्तान को रौंद दिया है। इंग्लैंड में खेले जा रहे महिला वर्ल्ड कप में 14 जून को भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan) का मुकाबला हुआ। इस मैच में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ने 64 रनों के बड़े अंतर से शानदार जीत दर्ज की और अपना दबदबा कायम रखा।

इस लेख में हम वर्ल्ड कप इतिहास में भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan) के हेड टू हेड आंकड़े बताने जा रहे हैं, जिसमें पुरुष और महिला दोनों टीमों के स्टैट्स आपको बताएंगे। जानें दोनों के बीच कितना अंतर है।

पुरुष वर्ल्ड कप में India-Pakistan का रिकॉर्ड

India Pakistan 1

भारत और पाकिस्तान (India-Pakistan) की प्रतिद्वंदिता वर्ल्ड कप में पुरुषों के मुकाबलों से ही असल में शुरू हुई। वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के लिए एक से बढ़कर एक दिग्गज खेले और लेकिन वे सभी मिलकर टीम इंडिया के सामने ज्यादा कामयाब नहीं हुए। यहां तक कि जिन सालों में पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप अपने नाम किया, उस दौरान भी भारत को मात देने में असफल रहे।

अगर आंकड़ों की बात करें तो पुरुष वनडे और टी20 वर्ल्ड कप मिलाकर भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan) का आमना-सामना 17 बार हुआ है। इस दौरान 15 बार टीम इंडिया ने बाजी मारी है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 1 जीत हासिल हुई। वहीं, एक मुकाबला बेनतीजा रहा। फॉर्मेट के आधार पर आंकड़ों की बात करें तो वनडे वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को सभी 8 मैच में हराया है। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप में 9 में से 8 मैच जीते और अपनी एकमात्र हार 2021 के संस्करण में झेली थी।

भारत-पाकिस्तान का महिला टी20 वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड

अगर महिला वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan) के आपस में खेले गए मुकाबलों की बात करें तो दोनों के बीच अभी तक 14 बार टक्कर हुई है। इस दौरान भारतीय टीम ने 12 बार जीत का स्वाद चखा। वहीं, पाकिस्तान ने सिर्फ 2 जीत दर्ज की। महिला टी20 वर्ल्ड कप में 9 मैचों में भारत ने 7 और पाकिस्तान ने 2 जीत दर्ज की। अगर महिला वनडे वर्ल्ड कप की बात करें तो यहां पूरी तरह से भारत का दबदबा है और उसने सभी 5 मुकाबलों में जीत हासिल की है।

पुरुष और महिला वर्ल्ड कप को मिलाकर ओवरऑल आंकड़ों में भारत-पाकिस्तान के बीच कितना अंतर

वर्ल्ड कप में पुरुष और महिला दोनों के आंकड़ों को मिलाकर भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan) के बीच अंतर की बात करें तो कुल 31 मैच हुए हैं। इस दौरान भारत ने 27 बार जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान ने 3 बार बाजी मारी है। वहीं, 1 मैच बेनतीजा रहा। इस तरह साफ़ है कि टीम इंडिया के सामने पाकिस्तान का वर्ल्ड कप में बुरा ही हाल रहा है।

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे वनडे में हुए फ्लॉप, श्रीलंका A के खिलाफ सिर्फ इतने रन पर लौटे पवेलियन

Tagged:

team india Pakistan Cricket Team india women cricket team Pakistan Women Cricket Team
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com