वर्ल्ड कप 2027 के लिए इन 10 नामों पर लगी मुहर, अब कोच गंभीर भी नहीं हिला पाएंगे इनकी सीट

Published - 18 Jun 2026, 09:54 AM | Updated - 18 Jun 2026, 11:41 AM

World Cup 2027 2

10 Indian players likely fix for World Cup 2027: जब भी वनडे वर्ल्ड कप की बात आती है तो फिर टीम इंडिया को एक मजबूत दावेदार माना जाता है। इसकी बड़ी वजह हालिया वर्षों में उसका वनडे में शानदार प्रदर्शन रहा है, जिसमें कई खिलाड़ियों की अहम भूमिका रही। अभी तक भारत ने दो बार ओडीआई वर्ल्ड कप जीता है और अगले साल उसकी नजर इस संख्या को 3 करने पर होगी।

पिछला वनडे वर्ल्ड कप 2023 में हुआ था और तब कई सीनियर खिलाड़ी टीम इंडिया के साथ थे। अब उनमें से कुछ को दरकिनार कर दिया गया है, जबकि कई का चयन पक्का नहीं है। इसी वजह से अगले कुछ 12 महीने 2027 वर्ल्ड कप के स्क्वाड में जगह बनाने के लिहाज से भारतीय खिलाड़ियों के लिए काफी अहम होने वाले हैं। इसके लिए हेड कोच गौतम गंभीर भी अपने प्लान के साथ तैयार नज़र आ रहे हैं।

15 खिलाड़ियों को ही World Cup 2027 के स्क्वाड में मिलेगी जगह

World Cup 2027 3

ICC के नियमों के अनुसार उसके टूर्नामेंट के लिए कोई भी टीम सिर्फ 15 खिलाड़ियों को ही चुना जा सकता है। इसी वजह से वर्ल्ड कप 2027 (World Cup 2027) के लिए भी इतने ही खिलाड़ियों को चुनने की अनुमति होगी। भारत के स्क्वाड में भी इतने ही खिलाड़ी चुने जाएंगे। मौजूदा समय में कम से कम 20 से 25 खिलाड़ी चुने जाने की रेस में हैं।

ऐसे में गौतम गंभीर कई खिलाड़ियों को बाहर भी करेंगे। हालांकि, कई प्लेयर हैं, जिनके नाम पर अब मुहर लग चुकी है और शायद गंभीर भी उन्हें बाहर ना कर पाएं।

इन 10 खिलाड़ियों का वर्ल्ड कप 2027 के लिए स्थान भारतीय स्क्वाड में लगभग पक्का

अगर वर्ल्ड कप 2027 (World Cup 2027) के लिए भारत के स्क्वाड में पक्के 10 नामों की बात करें तो इसमें कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान श्रेयस अय्यर की दावेदारी तो पक्की ही है। गिल को पिछले साल ही कप्तान बनाया गया था और उन्हें वनडे का काफी माहिर बल्लेबाज भी माना जाता है। वहीं, अय्यर ने भी वनडे फॉर्मेट में पिछले तीन-चार साल में अपना खूब नाम बनाया है।

इनके अलावा, अन्य 8 खिलाड़ियों में विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और वाशिंगटन सुंदर का नाम तय लग रहा है। ये खिलाड़ी अगर फिट रहे तो फिर अगले साल वर्ल्ड कप 2027 (World Cup 2027) में अपना जलवा दिखाते नजर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम का हुआ ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मिला सुनहरा मौका

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com