वर्ल्ड कप 2027 में ईशान किशन की भी एंट्री हुई पक्की! अब ये 15 खिलाड़ी हो सकते साउथ अफ्रीका रवाना
Table of Contents
India's Likely Squad For World Cup 2027: दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में अगले साल वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। चार साल में होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 14 टीमों ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगाती दिखेंगी, जिनमें भारत का नाम भी शामिल है। टीम इंडिया ने अब तक दो बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। सबसे पहली बार 1983 में कपिल देव की कप्तानी में इतिहास रचा था और उसके बाद 2011 में एमएस धोनी की अगुआई में सफलता हासिल की थी।
2023 में भी टीम इंडिया के पास घरेलू सरजमीं पर ट्रॉफी जीतने का मौका था लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार झेलनी पड़ी। इसी वजह से रोहित शर्मा एंड कंपनी ख़िताब से चूक गई। हालांकि, अब वर्ल्ड कप 2027 (World Cup 2027) सबसे बड़ा टारगेट है और इस मिशन को पूरा करने के लिए भारत ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। ऐसे में किन 15 खिलाड़ियों का स्क्वाड में चयन होगा, इस पर भी सभी की नजर है।
ईशान किशन ने World Cup 2027 के पेश की मजबूत दावेदारी

वर्ल्ड कप 2027 (World Cup 2027) के लिए भारतीय स्क्वाड में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों के बीच कड़ी स्पर्धा है। कुछ नामों को छोड़ दिया जाए तो अभी तक ज्यादातर स्पॉट पक्के नहीं हैं। इस बीच लगभग तीन साल बाद वनडे टीम में वापस आने वाले ईशान किशन ने अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए अपना मजबूत दावा पेश किया है।
अफगानिस्तान के खिलाफ धुआंधार शतक जड़ ईशान ने सभी को किया इम्प्रेस
अफगानिस्तान वनडे सीरीज के दूसरे मैच में ईशान किशन ने एक जबरदस्त पारी खेली और अपना दूसरा ओडीआई शतक जड़ दिया। नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए ईशान ने ताबड़तोड़ अंदाज दिखाया और सिर्फ 79 गेंदों में 158.22 की स्ट्राइक रेट से 125 रन जड़ दिए। इस दौरान 14 चौके और 7 छक्के भी जड़े।
वर्ल्ड कप 2027 के लिए ईशान किशन को खास वजह से मौका मिलने की उम्मीद
ईशान किशन की शतकीय पारी के बाद, हर तरफ चर्चा हो रही है। उन्होंने कई महीनों तक टी20 फॉर्मेट में धूम मचाई और अब वनडे में भी अपना जलवा दिखा रहे हैं। इसी वजह से वर्ल्ड कप 2027 (World Cup 2027) के लिए उनके नाम पर भी चर्चा शुरू हो गई है।
ईशान की सबसे बड़ी खासियत विकेटकीपिंग के अलावा किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी की कला है। उन्होंने ओपनिंग से लेकर मिडिल ऑर्डर में खेला है। इसी वजह से उन्हें किसी भी बल्लेबाज के स्थान पर खिलाया जा सकता है। इस कारण से चयनकर्ताओं के पास वर्ल्ड कप (World Cup 2027) के लिए स्क्वाड में एक अतिरिक्त खिलाड़ी को चुनने का विकल्प रहेगा।
ईशान किशन के आने से वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारत का 15 सदस्यीय संभावित स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज
यह भी पढ़ें: ईशान किशन के शतक से इस खिलाड़ी का ODI करियर लगभग खत्म, अब टीम इंडिया में मौका मिलना मुश्किल