ईशान किशन के शतक से इस खिलाड़ी का ODI करियर लगभग खत्म, अब टीम इंडिया में मौका मिलना मुश्किल

Published - 18 Jun 2026, 08:51 AM | Updated - 18 Jun 2026, 09:30 AM

ISHAN KISHAN

भारतीय युवा बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) का अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन रहा. मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने विपक्षी टीम के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की और शतकीय पारी खेल डाली. कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर वे भारत की जीत की नींव रखने में सफल रहे. इसके बाद अब ईशान किशन ने 28 वर्षीय खिलाड़ी की मुश्किलें बढ़ा दी है. दावा किया जा रहा है कि उनके (Ishan Kishan) शतक ने इस प्लेयर के लिए वनडे टीम के दरवाजे लगभग बंद कर दिए हैं.

Ishan Kishan के शतक से इस खिलाड़ी का ODI करियर लगभग खत्म

Ishan Kishan

17 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में दूसरा वनडे मैच खेला गया, जिसमें भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा. दोनों खिलाड़ी अफ़ग़ानी गेंदबाजों पर काल बनकर टूटे और अपना-अपना शतक पूरा कर पाए. इसी के साथ ईशान किशन ने टीम इंडिया के एक खिलाड़ी के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है. कहा जा रहा है कि वनडे क्रिकेट में टीम मैनेजमेंट इस प्लेयर को नजरअंदाज करती नजर आ सकती है.

अफगानिस्तान ODI सीरीज में भारत का एक और खिलाड़ी हुआ चोटिल, इंजरी के चलते अब मुकाबले से बाहर

टीम में जगह मिलना होगा मुश्किल

हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वो और कोई नहीं बल्कि 28 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत हैं. अफगानिस्तान सीरीज से ड्रॉप हुए इस प्लेयर को लंबे समय से वनडे फॉर्मेट में मौका नहीं मिल रहा है. इस बीच अब ईशान किशन ने अपने बल्ले की ताकत साबित कर उनकी टेंशन को बढ़ा दिया है.

ऋषभ पंत को लगभग दो साल से वनडे टीम में शामिल नहीं किया जा रहा है. उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी एकदिवसीय मुकाबला अगस्त 2024 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था. इसके बाद से ही वह इस फॉर्मेट से बाहर चल रहे हैं. वहीं, ईशान किशन की सेंचुरी ने उनकी वापसी की राह और भी कठिन कर दी है.

2 साल से नहीं मिला मौका

गौरतलब है कि ईशान किशन (Ishan Kishan) वनडे क्रिकेट में कमाल के नजर आए हैं. उन्हें जब भी इस प्रारूप में अपनी काबिलियत साबित करने का मौका मिला है तो वो टीम प्रबंधन की उम्मीदों पर खड़ा उतरने में सफल हुए हैं. भारत के लिए उन्होंने 29 मुकाबले खेले हैं, जिनकी 26 पारियों में वह 45.50 की औसत से 1092 रन बना पाए हैं.

इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और एक दोहरा शतक शामिल है. वहीं, नजर डाली जाए ऋषभ पंत के वनडे करियर पर तो उनके नाम 31 मैचों में एक शतक के साथ महज 871 रन ही दर्ज हैं. इस फॉर्मेट में उनका औसत 33.50 का रहा है. ये आँकड़े साफ़ करते हैं कि वनडे क्रिकेट में ईशान किशन, ऋषभ पंत से बेहतर हैं. लिहाजा, टीम मैनेजमेंट उन्हें इस फॉर्मेट में तवज्जो दे सकते हैं.

अफ़गानिस्तान के खिलाफ अंतिम वनडे के लिए टीम इंडिया घोषित, इस घातक ऑलराउंड को भी सरप्राइज एंट्री

Tagged:

ISHAN KISHAN team india IND vs AFG
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com