अफ़गानिस्तान के खिलाफ अंतिम वनडे के लिए टीम इंडिया घोषित, इस घातक ऑलराउंड को भी सरप्राइज एंट्री

Published - 17 Jun 2026, 02:44 PM | Updated - 17 Jun 2026, 03:26 PM

Team India 30

Team India: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम ODI मैच 20 जून शनिवार को चेन्नई में खेला जायेगा. अब तक टीम इंडिया ने इस सीरीज में काफी शानदार खेल दिखाया है और अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल भी जीता है.

तीसरे वनडे के लिए एक घातक ऑलराउंडर को भी टीम इंडिया के साथ जोड़ा गया है. हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में उसी ऑलराउंडर का नाम और अंतिम वनडे के लिए टीम इंडिया के पूरे अपडेट स्क्वाड के बारे में बताएंगे.

अंतिम ODI का हिस्सा बनेंगे हर्षित राणा

इस ODI सीरीज के लिए जो Team India चुनी गई थी, उसमे काफी उलटफेर हो चुके हैं. दरअसल चयनकर्ताओं ने पहले जो 15 सदस्यीय Team India चुनी थी, उसमे अब विराट कोहली और हार्दिक पांड्या का नाम शामिल नहीं है. दोनों ही दिग्गज खिलाड़ी अब चोट के चलते सीरीज का हिस्सा नही है.

विराट कोहली की जगह जहां टीम में यशस्वी जायसवाल को मौका दिया गया है. वहीं हार्दिक पांड्या की जगह हर्षित राणा को टीम में जोड़ा गया है. कुल 15 खिलाड़ी अंतिम वनडे के लिए टीम इंडिया के दल में फिलहाल शामिल है. बता दें कि शुरूआती 2 वनडे में सिर्फ 14 खिलाड़ी ही चयन के लिए उपलब्ध थे.

अंतिम ODI के लिए Team India का अपडेटेड स्क्वाड

Team India 1

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, हर्षित राणा

अंतिम 2 ODI के लिए जो टीम चुनी गई है, वह काफी मजबूत नजर आ रही है. हर्षित राणा के एड होने से भारतीय टीम को और मजबूती मिलेगी.

कुछ ऐसी हो सकती है तीसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन

Team India: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़,

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान ODI सीरीज में भारत का एक और खिलाड़ी हुआ चोटिल, इंजरी के चलते अब मुकाबले से बाहर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com