अफगानिस्तान ODI सीरीज में भारत का एक और खिलाड़ी हुआ चोटिल, इंजरी के चलते अब मुकाबले से बाहर

Published - 17 Jun 2026, 02:05 PM | Updated - 17 Jun 2026, 02:08 PM

India 14

India's another player injured: भारत घर पर अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रहा है। इस सीरीज की शुरुआत शनिवार को धर्मशाला में खेले गए मैच के साथ हुई थी। वहीं, आज (17 जून) को दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है, जिसका वेन्यू लखनऊ का भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम है। मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

इस सीरीज में अभी दूसरा ही मैच हो रहा है लेकिन भारत (India) को एक के बाद एक चोट की वजह से अपने तीन अहम खिलाड़ियों को खोना पड़ा है। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और हार्दिक पांड्या चोट के कारण सीरीज की शुरुआत से पहले ही बाहर हो गए थे। वहीं, BCCI द्वारा अब एक और खिलाड़ी के चोटिल होने की जानकारी दी गई है। चोट की वजह से यह खिलाड़ी लखनऊ में हो रहे वनडे का हिस्सा नहीं है।

विराट-हार्दिक के बाद एक और भारतीय खिलाड़ी हुआ इंजर्ड, दूसरे वनडे से बाहर

India 15

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे से बाहर होने वाले भारतीय खिलाड़ी का नाम नितीश कुमार रेड्डी है। नितीश को भारत (India) ने दूसरे ऑलराउंडर के रूप में चुना था लेकिन हार्दिक पांड्या के बाहर होने के कारण उन पर बल्ले व गेंद से योगदान की अहम जिम्मेदारी थी। नितीश को धर्मशाला में खिलाया गया था, जहां उनकी बल्लेबाजी बल्लेबाजी तो नहीं आई थी लेकिन उन्होंने चार ओवर की गेंदबाजी जरूरी की थी और दो विकेट झटके थे। इसमें से एक विकेट शतकवीर रहमानुल्लाह गुरबाज का था।

BCCI ने बताया नितीश कुमार रेड्डी के दूसरे वनडे से बाहर होने का कारण

भारत (India) की प्लेइंग XI में नितीश कुमार रेड्डी को अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में भी जगह मिलने की उम्मीद थी लेकिन वह अपनी इंजरी के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। इसकी जानकारी खुद बीसीसीआई ने दी।

सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए BCCI ने बताया कि बाएं जांघ में दर्द के कारण नितीश दूसरे वनडे के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है।

भारत की प्लेइंग XI में लखनऊ वनडे के लिए तीन बदलाव

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में मिली जीत के बावजूद, भारत (India) ने अपनी प्लेइंग XI में तीन बदलाव किए हैं। नितीश कुमार रेड्डी के उपलब्ध न होने के कारण एक बदलाव तो स्वाभाविक ही था लेकिन हर्ष दुबे और प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर करते हुए कुलदीप यादव और प्रिंस यादव को मौका मिला है। प्रिंस अपने करियर का पहला इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे के लिए India की प्लेइंग XI

यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

यह भी पढ़ें: R Ashwin का बड़ा फैसला, हारिस रऊफ वाली टीम से खेलने को भरी हामी, अब साथ में दिखेगी भारत-पाकिस्तानी की जोड़ी

Tagged:

indian cricket team Virat Kohli hardik pandya afganistan cricket team Nitish Kumar Reddy IND vs AFG ODI series 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com