R Ashwin का बड़ा फैसला, हारिस रऊफ वाली टीम से खेलने को भरी हामी, अब साथ में दिखेगी भारत-पाकिस्तानी की जोड़ी
Table of Contents
R Ashwin set to play with Haris Rauf: भारत और पाकिस्तान के बीच आपसी संबंध काफी खराब हो चुके हैं। इसी वजह से दोनों देशों के बीच लगभग 13 साल से कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। वहीं, भारत ने बहुत ही लंबे समय से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। हालांकि, इनके बीच कड़वाहट अब मैदान में भी दिखने लगी है, क्योंकि खिलाड़ी आपस में हाथ तक नहीं मिलाते हैं।
पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले के बाद, टीम इंडिया ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हैंडशेक ना करने की नीति अपना रखी है। पुरुष टीम के बाद, महिला टीम ने भी यही किया और वे भी अब पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाती हैं। हाल ही में महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भी भारत और पाकिस्तान के कप्तान एवं खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक नहीं देखने को मिला।
R Ashwin ने हारिस रऊफ की टीम को किया ज्वाइन

एक तरफ जहां इंटरनेशनल स्तर पर टीम इंडिया ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से बातचीत और हाथ मिलाना बंद कर रखा है। वहीं, अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन एक (R Ashwin) ऐसी टीम में शामिल हो गए हैं, जिसमें उनके साथ पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ खेलते नजर आएंगे।
भारतीय क्रिकेट से संन्यास के बाद, आर अश्विन (R Ashwin) विदेशी लीग में खेलने के अवसर देख रहे हैं। इसी कड़ी में वो एक ऐसे टूर्नामेंट का हिस्सा बने, जिसका चौथा सीजन 18 जून (भारत में 19 जून) से शुरू होने जा रहा है। इसी में अश्विन और रऊफ एक ही टीम का हिस्सा हैं।
MLC 2026 में अश्विन और रऊफ खेलेंगे साथ
दरअसल, अमेरिका में होने वाली मेजर क्रिकेट लीग का चौथा सीजन शुरू होने जा रहा है। आर अश्विन (R Ashwin) ने मार्च में ही इस लीग में खेलने के लिए सैन फ़्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के साथ करार किया था। उन्होंने सैन फ़्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की टीम को ज्वाइन भी कर लिया है। इस टीम में पहले ही पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ भी हैं, जो इस लीग में लगातार अपना चौथा सीजन खेलने वाले हैं।
इस लीग में शामिल होने वाले आर अश्विन (R Ashwin) पहले भारतीय कैप्ड खिलाड़ी भी हैं। जब भी कोई खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट से संन्यास ले लेता है तो BCCI द्वारा उसे बाहर की लीग में खेलने से नहीं रोका जा सकता। इसी वजह से अश्विन भी अलग-अलग लीग में खेलने के प्रयास में हैं।
पिछले साल आर अश्विन (R Ashwin) के ILT20 और BBL में खेलने की जानकारी आई थी लेकिन इंटरनेशनल लीग टी20 में उन्हें किसी ने नहीं खरीदा था। फिर जानकारी मिली थी कि उन्होंने अपना नाम ऑक्शन से वापस ले लिया था। इसके बाद, बिग बैश लीग में खेलने के लिए वह सिडनी थंडर का हिस्सा बने थे लेकिन फिर चोट के कारण बाहर हो गए थे। अब अश्विन मेजर लीग क्रिकेट में अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं।
MLC 2026 के लिए सैन फ़्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स का स्क्वाड
मैथ्यू शॉर्ट (कप्तान), फिन एलन, हारिस रऊफ, रविचंद्रन अश्विन, हम्माद आजम, जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनॉली, ब्रॉडी काउच, जुआनोय ड्रायस्डेल, साईदीप गणेश, आकर्षित गोमेल, आरोन हार्डी, अनिरुद्ध इमानुल, मुहम्मद इलियास, हसन खान, संजय कृष्णमूर्ति, ओली पीक, लुहान प्रिटोरियस, जिया-उल-हक
यह भी पढ़ें: एमएस धोनी बनाम विराट कोहली: दोनों की दौलत में कितना अंतर? जानें VIRAT की तुलना में कितने अमीर DHONI