IND vs AFG: दूसरे वनडे में कायम हुए 16 बड़े रिकॉर्ड, शुभमन-ईशान ने रचा इतिहास, तो अफगानिस्तान टीम कटवाई नाक

Published - 17 Jun 2026, 07:13 PM | Updated - 17 Jun 2026, 09:50 PM

IND Vs AFG

लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया. टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी टीम इंडिया ने शुभमन गिल और ईशान किशन के शतक के दम पर 49.5 ओवर में ऑलआउट होकर 402 रन का स्कोर खड़ा किया.

जवाब में अफगान टीम (IND vs AFG) की पारी 232 रन पर ही सिमट गई, जिसके चलते उसे 170 रनों से हार झेलनी पड़ी. इस मुकाबले में 16 बड़े रिकॉर्ड कायम हुए. इस बीच भारतीय कप्तान शुभमन गिल, युवा बल्लेबाज ईशान किशन और अफगानी खिलाड़ी रहमानुल्लाह गुरबाज भी कई खाल उपलब्धियां अपने नाम दर्ज कर सके.

IND vs AFG 2nd ODI में कायम हुए ये 16 रिकॉर्ड्स

1. अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ सबसे ज़्यादा ODI स्कोर

  • 417/6 ऑस्ट्रेलिया, पर्थ, 2015
  • 402 भारत, लखनऊ, 2026
  • 397/6 इंग्लैंड, मैनचेस्टर, 2019
  • 381/3 श्रीलंका, पल्लेकेले, 2024

2. यह पहला मौका है जब ODI में 400 से ज़्यादा रन बनाने वाली टीम ऑल-आउट हो गई।

3. ODI में सबसे ज़्यादा बार 400+ रन बनाने वाली टीमें

  • 8 दक्षिण अफ्रीका/भारत
  • 7 इंग्लैंड
  • 3 ऑस्ट्रेलिया

4. नंगेलिया खरोटे का 4/76 का प्रदर्शन ODI में अफ़गानिस्तान के लिए सबसे महंगा 4-विकेट हॉल है। इससे पहले सबसे महंगा स्पेल 2016 में मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ दौलत ज़दरान ने फेंका था, जिसमें उन्होंने 73 रन देकर 4 विकेट लिए थे.

5. भारत के लिए सबसे कम पारियों में 3000 ODI रन

  • 62 शुभमन गिल
  • 72 शिखर धवन/श्रेयस अय्यर
  • 75 विराट कोहली
  • 78 केएल राहुल
  • 79 नवजोत सिद्धू

6. भारत के लिए सबसे तेज़ी से 3000 ODI रन (गेंदों के हिसाब से)

  • 2995 कपिल देव
  • 3016 शुभमन गिल
  • 3049 श्रेयस अय्यर
  • 3164 वीरेंद्र सहवाग

IND vs AFG ODI सीरीज में भारत का एक और खिलाड़ी हुआ चोटिल, इंजरी के चलते अब मुकाबले से बाहर

7. भारत के लिए ODI में सबसे कम गेंदों में 150 रन

  • 103 ईशान किशन बनाम बांग्लादेश, चट्टोग्राम 2022
  • 106 विराट कोहली बनाम श्रीलंका, तिरुवनंतपुरम 2023
  • 108 शुभमन गिल बनाम अफ़गानिस्तान, लखनऊ 2026 *
  • 112 वीरेंद्र सहवाग बनाम वेस्टइंडीज, इंदौर 2011
  • 117 रोहित शर्मा बनाम गुवाहाटी 2018
Ishan Kishan Shubman Gill IND Vs AFG 2nd ODI
Ishan Kishan-Shubman Gill IND vs AFG 2nd ODI

8. अफ़गानिस्तान के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी (ODI)

  • 260 डेविड वॉर्नर – स्टीव स्मिथ, पर्थ 2015 (दूसरा विकेट)
  • 224 हैमिल्टन मसाकाद्ज़ा – सिकंदर रज़ा, बुलावायो 2014 (पहला विकेट)
  • 224 शुभमन गिल – ईशान किशन, लखनऊ 2026 (तीसरा विकेट)

9. भारत के लिए 9+ प्रति ओवर की दर से 200+ रनों की साझेदारी

  • 9.82 (127 गेंदों में 208) श्रेयस अय्यर – केएल राहुल बनाम नीदरलैंड्स, बेंगलुरु 2023
  • 9.60 (140 गेंदों में 224) शुभमन गिल – ईशान किशन, IND vs AFG, लखनऊ 2026
  • 9.15 (190 गेंदों में 290) ईशान किशन – विराट कोहली बनाम बांग्लादेश, चट्टोग्राम 2022

10. ODI में पहले बल्लेबाजी करते हुए सबसे कम ओवरों में 300 रन

  • 33.1 इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, नॉटिंघम 2018
  • 34.1 भारत बनाम श्रीलंका, राजकोट 2009
  • 35.4 भारत बनाम बांग्लादेश, चट्टोग्राम 2022
  • 35.5 भारत बनाम अफ़गानिस्तान, लखनऊ 2026 *

11. अफ़गानिस्तान के खिलाफ़ सबसे तेज़ ODI शतक (गेंदों के हिसाब से)

  • 57 इयोन मोर्गन मैनचेस्टर 2019
  • 63 रोहित शर्मा दिल्ली 2023
  • 71 ईशान किशन लखनऊ 2026 *
  • 76 ग्लेन मैक्सवेल मुंबई WS 2023
  • 77 शुभमन गिल लखनऊ 2026 *

12. भारतीय कप्तानों द्वारा सबसे तेज़ ODI शतक (गेंदों के हिसाब से)

  • 63 रोहित शर्मा,IND vs AFG, दिल्ली 2023
  • 69 वीरेंद्र सहवाग बनाम वेस्टइंडीज़ इंदौर 2011
  • 76 विराट कोहली बनाम श्रीलंका कोलंबो RPS 2017
  • 76 रोहित शर्मा बनाम इंग्लैंड कटक 2025
  • 77 शुभमन गिल बनाम अफ़गानिस्तान लखनऊ 2026 *

13. भारत के लिए 1000 रन तक सबसे गेंदों में पहुंचने वाले खिलाड़ी

  • 857 हार्दिक पांड्या
  • 936 केदार जाधव
  • 954 कपिल देव
  • 954 शुभमन गिल
  • 955 एमएस धोनी
  • 966 ईशान किशन

14. 1000 ODI रन तक पहुंचने में सबसे कम पारियां (भारत)

  • 19 शुभमन गिल
  • 24 विराट कोहली/शिखर धवन
  • 25 नवजोत सिद्धू/श्रेयस अय्यर
  • 26 ईशान किशन

15. अफगानिस्तान के लिए सबसे कम पारी में 2000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • 54 रहमानुल्लाह गुरबाज़
  • 57 रहमत शाह
  • 62 मोहम्मद शहजाद
  • 70 हशमतुल्लाह शाहिदी

16. रन के अंतर से अफ़गानिस्तान की सबसे बड़ी हार

  • 275 बनाम ऑस्ट्रेलिया, पर्थ 2015
  • 170 बनाम भारत, लखनऊ 2026 *
  • 155 बनाम श्रीलंका, पल्लेकेले 2024
  • 154 बनाम ज़िम्बाब्वे, शारजाह 2018
  • 150 बनाम स्कॉटलैंड, अबू धाबी 2015
  • 150 बनाम इंग्लैंड, मैनचेस्टर 2019

IND vs AFG: अफ़गानिस्तान के खिलाफ अंतिम वनडे के लिए टीम इंडिया घोषित, इस घातक ऑलराउंड को भी सरप्राइज एंट्री

Tagged:

shubman gill ISHAN KISHAN team india IND vs AFG
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com