5 खिलाड़ी जिन्होंने सबसे कम उम्र में किया टेस्ट डेब्यू, नंबर-1 की उम्र थी मात्र 14 साल
Table of Contents
5 youngest cricketers to make test debut: टेस्ट क्रिकेट को आसान नहीं माना जाता है। यही कारण है कि घरेलू क्रिकेट खेलने वाले कई खिलाड़ी टेस्ट फॉर्मेट में ज्यादा सफल नहीं हो पाए और उनका करियर जल्दी ही खत्म हो गया। टेस्ट खेल चुके उम्रदराज क्रिकेटर्स की काफी बात होती है लेकिन हम उन खिलाड़ियों की बात करेंगे, जिन्होंने सबसे कम उम्र में ऐसा किया।
खिलाड़ियों की प्रतिभा को देखकर कई बार चयनकर्ता उम्र की परवाह नहीं करते और उन्हें काफी कम उम्र में ही टेस्ट टीम में चुन लेते हैं और फिर उन्हें डेब्यू का भी मौका मिल जाता है। इस लेख में हम ऐसे ही 5 क्रिकेटर्स की बात करने जा रहे हैं, जो सबसे कम उम्र में टेस्ट डेब्यू (Test Debut) करने में सफल रहे। इस लिस्ट में एक भारतीय भी शामिल है।
Test Debut करने वाले 5 सबसे युवा खिलाड़ी
5. सचिन तेंदुलकर

इस लिस्ट में क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले दिग्गज सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन ने अपना टेस्ट डेब्यू (Test Debut) 15 नवंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ कराची में किया था। उस समय उनकी उम्र 16 साल 205 दिन थी। सचिन अभी भी पुरुष भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। हालांकि, वैभव सूर्यवंशी के पास सचिन को पीछे छोड़ने का मौका होगा।
4. आकिब जावेद
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज आकिब जावेद लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। आकिब ने भी 1989 में ही टेस्ट डेब्यू (Test Debut) किया था। उन्होंने बेसिन रिज़र्व में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पदार्पण मैच खेला था। डेब्यू के समय उनकी उम्र 16 साल 189 दिन थी।
3. मोहम्मद शरीफ
बांग्लादेश के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शरीफ ने 2001 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू (Test Debut)किया था। 15 साल 128 दिन की उम्र में शरीफ ने अपना पहला टेस्ट जिम्बाब्वे के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला था। इस तरह वह टेस्ट इतिहास में डेब्यू करने वाले तीसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए और अभी भी उनका रिकॉर्ड कायम है।
2. मुश्ताक मोहम्मद
सबसे कम उम्र में टेस्ट डेब्यू के मामले में पाकिस्तान के स्पिन ऑलराउंडर मुश्ताक मोहम्मद दूसरे स्थान पर हैं। मुश्ताक ने अपना पहला टेस्ट 1959 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। उस समय उनकी उम्र 15 साल 124 दिन थी।
1. हसन रजा
सबसे कमर उम्र में टेस्ट डेब्यू करने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के हसन रजा के नाम है। हसन ने 1996 में जिम्बाबे के खिलाफ अपना पहला टेस्ट खेला था। अपने पहले टेस्ट के समय उनकी उम्र 14 साल 237 दिन थी।
यह भी पढ़ें: अफ़गानिस्तान के खिलाफ अंतिम वनडे के लिए टीम इंडिया घोषित, इस घातक ऑलराउंड को भी सरप्राइज एंट्री