श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम का हुआ ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मिला सुनहरा मौका

Published - 17 Jun 2026, 04:19 PM | Updated - 17 Jun 2026, 05:21 PM

India 16

India Likely Squad For Sri Lanka Test Series: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में टीम इंडिया ने अपनी आखिरी टेस्ट सीरीज पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घर पर खेली थी, जिसमें उसे 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। हाल ही में भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ भी एक टेस्ट खेला, लेकिन यह डब्ल्यूटीसी का हिस्सा नहीं था। अब भारत को अपनी अगली टेस्ट सीरीज श्रीलंका दौरे पर खेलनी है।

श्रीलंका टूर पर भारत (India) को दो टेस्ट खेलने हैं। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है, इसी वजह से टीम इंडिया के लिए काफी अहम मानी जा रही है। मौजूदा WTC चक्र में भारत के 9 टेस्ट शेष हैं, लेकिन इसमें से 7 न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध हैं। इसी वजह से इन दोनों की तुलना में श्रीलंका की टीम थोड़ी कमजोर है। ऐसे में अगर दोनों ही मुकाबले भारतीय टीम जीत लेती है तो उसे अंक तालिका में काफी फायदा हो सकता है और फाइनल के लिए समीकरण भी आसान हो जाएगा।

श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से हो सकती है India की टेस्ट सीरीज की शुरुआत

India 17

श्रीलंका बोर्ड ने अभी तक भारत (India) और श्रीलंका के बीच होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। हालांकि, यह सीरीज अगस्त में खेली जानी है और क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक 15 अगस्त से दक्षिणी श्रीलंका के गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले टेस्ट के साथ शुरू हो सकती है। दूसरा मैच 23 अगस्त से सेंट्रल कोलंबो के सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब (SSC) ग्राउंड में खेले जाने की उम्मीद है।

हालांकि, पूरा शेड्यूल तभी आधिकारिक होगा, जब इसकी घोषणा श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड द्वारा की जाएगी। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में पूरी तस्वीर साफ़ हो जाएगी।

जडेजा और बुमराह की श्रीलंका दौरे के लिए भारत के टेस्ट स्क्वाड में हो सकती है वापसी

अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले गए टेस्ट मुकाबले से रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया था। ये दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल 2026 में खेले थे। इसी वजह से वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत अफगानिस्तान टेस्ट के लिए भारत (India) के स्क्वाड में नहीं चुना गया था। हालांकि, इनकी वापसी श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए हो सकती है।

श्रीलंका में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दोनों की ही भूमिका अहम होगी। जड्डू दोनों ही विभाग में योगदान देते हैं। गेंद के साथ उन्होंने सालों तक कमाल किया है लेकिन पिछले कुछ वर्षों से बल्ले से भी कमाल की निरंतरता दिखाई है। वहीं, बुमराह बतौर पेसर विकेट टेकिंग विकल्प माने जाते हैं। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ उनसे भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

अफगानिस्तान वाले स्क्वाड से हर्ष और गुरनूर को श्रीलंका दौरे से किया जा सकता है बाहर

चयनकर्ताओं ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के लिए स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे और तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को भी चुना था लेकिन इन्हें श्रीलंका दौरे के लिए चुना जाएगा, इसकी संभावना बेहद कम है। दरअसल, रवींद्र जडेजा के वापस आने पर किसी को बाहर जाना होगा।

मानव सुथार ने डेब्यू टेस्ट में 7 विकेट लेकर अपनी दावेदारी पक्की कर ली है। इसी वजह से हर्ष की जगह खतरे में है। वहीं, जसप्रीत बुमराह की वापसी गुरनूर के लिए खतरे की घंटी है, जिनका टेस्ट डेब्यू नहीं हुआ है। बाकी कोई बदलाव की संभावना नहीं नजर आ रही है।

श्रीलंका दौरे के लिए India का 15 सदस्यीय संभावित टेस्ट स्क्वाड

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडीक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा

यह भी पढ़ें: R Ashwin का बड़ा फैसला, हारिस रऊफ वाली टीम से खेलने को भरी हामी, अब साथ में दिखेगी भारत-पाकिस्तानी की जोड़ी

Tagged:

shubman gill team india jasprit bumrah Sri Lanka Cricket team
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com