वर्ल्ड कप 2027 से कट गया इस खिलाड़ी का पत्ता, अब कोच गंभीर नहीं देंगे इसे मौका
Published - 17 Jun 2026, 03:21 PM | Updated - 17 Jun 2026, 04:45 PM
Table of Contents
अगले साल दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में आयोजित होने वाले क्रिकेट के मेगा इवेंट आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप (World Cup 2027) की सभी टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो साल 2027 में अक्टूबर से टूर्नामेंट का आगाज होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 21 नवंबर को खेला जा सकता है. इस बीच अब संभावित टीम इंडिया को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है. कयास लगाए जा रहे हैं कि भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर हालिया प्रदर्शन के कारण 24 साल के खिलाड़ी को 2027 वर्ल्ड कप टीम (World Cup 2027) से बाहर कर सकते हैं.
World Cup 2027 से कट गया इस खिलाड़ी का पत्ता?

भारतीय टीम इस समय अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेल रही है. 17 जून को लखनऊ में दोनों टीमें के बीच दूसरा मैच खेला गया. इस भिड़ंत के लिए टीम मैनेजमेंट ने युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को भारत की प्लेइंग इलेवन में मौका दिया था, जिसको भूनने में वह नाकाम रहे. रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए वह सस्ते में आउट हो गए. यशस्वी जायसवाल की इस फ्लॉप बल्लेबाजी ने सभी को काफी निराश किया, जिसके बाद उनकी वनडे वर्ल्ड कप (World Cup 2027) टीम में जगह खतरे में पड़ गई है.
5 खिलाड़ी जिन्होंने सबसे कम उम्र में किया टेस्ट डेब्यू, नंबर-1 की उम्र थी मात्र 14 साल
सस्ते में गंवाया विकेट
यश्सवी जायसवाल ने पारी का आगाज करते हुए 9 गेंदों में 4 रन बनाए, जिसमें एक चौका शामिल है. भारत की पारी का दूसरे ओवर लेकर आए मोहम्मद सलीम ने अफगानिस्तान को बड़ी सफलता दिलाई. इस ओवर की आखिरी गेंद उन्होंने यशस्वी जायसवाल को डाली.
उनकी ऑफ स्टम्प के बाहर डाली गई शॉर्ट गेंद पर बल्लेबाज ने कट शॉट खेलने की कोशिश की. लेकिन वह गेंद को सही तरीके से टाइम नहीं कर सके और गेंद बैकवर्ड पॉइंट की दिशा में चली गई. जहां अथर्व खरोटे ने पहले प्रयास में गेंद को हवा में उछाल दिया, लेकिन दूसरी कोशिश में शानदार कैच पकड़ लिया.
ऐसा रहा है वनड में प्रदर्शन
यशस्वी जायवाल का वनडे क्रिकेट में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. इस फॉर्मेट में उन्हें अपनी काबिलियत साबित करने का ज्यादा मौका नहीं मिला है, जिसके बाद उनका वनडे वर्ल्ड कप (World Cup 2027) टीम में जगह बना पाना मुश्किल लग रहा है. रोहित शर्मा और शुभमन गिल की मौजूदगी की वजह से उन्हें अपने अवसर का इंतजार करना पड़ता है. यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए अब तक 4 ही एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 171 रन ही निकले.
अफ़गानिस्तान के खिलाफ अंतिम वनडे के लिए टीम इंडिया घोषित, इस घातक ऑलराउंड को भी सरप्राइज एंट्री
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर