इस वजह से अच्छे प्रदर्शन के बावजूद नितीश रेड्डी को किया गया प्लेइंग इलेवन से बाहर, जानें क्यों नही मिली जगह
Published - 17 Jun 2026, 02:07 PM | Updated - 17 Jun 2026, 03:17 PM
Table of Contents
अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच (IND vs AFG) में भारतीय युवा खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) का प्रर्दशन प्रभावशाली रहा था. गेंदबाज़ी करते समय वह टीम के लिए फ़ायदेमंद साबित हुए. इस बीच उन्होंने अफगान टीम के इन-फॉर्म बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़ का विकेट झटक भारत की मुश्किलों को कम किया था. ऐसी परफ़ोर्मेंस के बावजूद नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) को अफगानिस्तान के साथ हुए दूसरे एकदिवसीय मुकाबले से बाहर कर दिया गया.
Nitish Kumar Reddy हुए दूसरे वनडे से बाहर

17 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला गया. लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ. टॉस जीतकर अफ़गान टीम के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi) ने पहले गेंदबाजी का चयन किया. टॉस के बाद जब टीम इंडिया की प्लेइंग XI की घोषणा की गई, तो एक बड़ा बदलाव देखने को मिला. पहले वनडे मैच में अपनी बॉलिंग से इंप्रेस करने वाले नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) को दूसरे वनडे से बाहर कर दिया गया है.
अफगानिस्तान ODI सीरीज में भारत का एक और खिलाड़ी हुआ चोटिल, इंजरी के चलते अब मुकाबले से बाहर
इस वजह से कटा Nitish Kumar Reddy का पत्ता
दरअसल, नीतीश कुमार रेड्डी बाएं जांघ में दर्द के कारण दूसरे वनडे मैच के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे. टॉस के बाद कप्तान शुभमन गिल ने उनकी इंजरी पर अपडेट देते हुए बताया कि उन्हें अपने पैर की मांसपेशियों में समस्या थी। उन्होंने कहा कि,
"हमारी टीम में तीन बदलाव हुए हैं। प्रिंस अपना डेब्यू कर रहे हैं। नीतीश इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं थे; उन्हें क्वाड की समस्या थी। इसलिए हमने कुलदीप और जायसवाल को टीम में शामिल किया है।"
प्रिंस यादव का मिला डेब्यू का मौका
लखनऊ में खेले गए दूसरे वनडे मैच में 30 वर्षीय तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को डेब्यू का मौका मिला है. उन्हें नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) की जगह अंतिम एकादश में शामिल किया गया है. उनके अलावा यशस्वी जायसवाल को भी इस मैच में मौका मिला है. वहीं, पहले मैच के डेब्यूटेन्ट हर्ष दुबे और प्रसिद्ध कृष्ण ड्रॉप हुए हैं.
दूसरे वनडे के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, शुबमन गिल (सी), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव
फिर बड़ी पारी खेलने में फेल हुए वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान A के खिलाफ इतने रन बनाकर लौटे पवेलियन
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर