कौन हैं Jordan Cox? जिनके साथ लंदन की सड़कों पर घूमते नजर आए विराट कोहली, जानें इनका पूरा क्रिकेट करियर
Table of Contents
Jordan Cox: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के बीच जॉर्डन कॉक्स चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसके पीछे की अहम वजह लंदन में उनकी विराट कोहली से मुलाकात है। कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में चोट के कारण हिस्सा नहीं ले रहे हैं। ऐसे में इंजरी से मिले समय का फायदा उठाते हुए वो लंदन अपने परिवार के पास चले गए हैं। वहीं, उनके साथ कॉक्स नजर आए।
लंदन के एक रेस्टोरेंट में विराट कोहली और जॉर्डन कॉक्स (Jordan Cox) को साथ देखा गया। इसके बाद से ही कॉक्स के बारे में ज्यादा जानकारी जानने के भारतीय क्रिकेट फैंस बेताब हैं। तो चलिए हम बताते हैं कि यह खिलाड़ी कौन है और अभी तक इनका क्रिकेट करियर कैसा रहा है।
कौन हैं Jordan Cox?

25 वर्षीय जॉर्डन कॉक्स (Jordan Cox) एक विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, जो इंग्लैंड से नाता रखते हैं। वह इंग्लैंड के लिए व्हाइट बॉल में 2024 में डेब्यू करने में कामयाब रहे थे। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ ओवल में आज से शुरू हुए मैच के माध्यम से उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू भी कर लिया है।
जॉर्डन कॉक्स (Jordan Cox) काउंटी क्रिकेट में एसेक्स की तरफ से खेलते हैं। इस खिलाड़ी ने हाल ही में शानदार दोहरा शतक भी जड़ा था। इसी वजह से उन्हें बेन स्टोक्स की जगह खिलाया जा रहा है, जो टीम प्रोटोकॉल तोड़ने की वजह से जांच के घेरे में हैं।
IPL में जॉर्डन कॉक्स रह चुके हैं विराट कोहली के साथी
दाएं हाथ के खिलाड़ी जॉर्डन कॉक्स (Jordan Cox) की दोस्ती विराट कोहली से इसलिए हो गई, क्योंकि हाल ही में ये दोनों रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में साथ थे। आईपीएल 2026 के दौरान कॉक्स RCB के साथ थे और इस दौरान उन्हें अभ्यास सत्र में कोहली से टिप्स लेते हुए भी देखा गया था।
हालांकि, इंग्लिश खिलाड़ी (Jordan Cox) को एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था लेकिन कोहली के साथ उनकी बॉन्डिंग अच्छी हो गई। विराट ने अपने ब्रांड One8 के जूते भी कॉक्स को गिफ्ट किए थे।
अब तक कैसा रहा है जॉर्डन कॉक्स का क्रिकेट करियर
जॉर्डन कॉक्स को भले ही अभी तक इंग्लैंड के लिए ज्यादा खेलने का मौका न मिला हो लेकिन वह काउंटी क्रिकेट और अन्य टी20 लीग में अपनी पहचान बना चुके हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में कॉक्स ने अभी तक 9 मैचों में 110 रन बनाए हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू टेस्ट उनका 10वां मैच है।
हालांकि, फर्स्ट क्लास में जॉर्डन कॉक्स के आंकड़े शानदार हैं। उन्होंने 63 मैचों में 43.54 की औसत से 4093 रन बनाए हैं, जिसमें 12 शतक और 14 अर्धशतक भी शामिल हैं। लिस्ट ए में कॉक्स ने 9 मैचों में 145 रन बनाए हैं। वहीं, टी20 क्रिकेट में 179 मैचों में 4085 रन उनके नाम हैं। इस दौरान 1 शतक और 21 अर्धशतक जड़े हैं।
यह भी पढ़ें: 5 खिलाड़ी जिन्होंने सबसे कम उम्र में किया टेस्ट डेब्यू, नंबर-1 की उम्र थी मात्र 14 साल