IND A vs AFG A: निशांत सिंधु के आगे बेबस हुए अफगानी बल्लेबाज, 218 रनों में सिमटी पारी, भारत ने 101 रन से मारी बाजी

Published - 17 Jun 2026, 04:58 PM | Updated - 17 Jun 2026, 05:54 PM

IND A Vs AFG A 2

ट्राई-नेशन ए सीरीज़ के लिए श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय ए टीम का 17 जून को अफगानिस्तान (IND A vs AFG A) से सामना हुआ. दांबुला के रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच टक्कर हुई, जिसमें टॉस जीतकर कप्तान इमरान मीर ने पहले बल्लेबाजी के लिए टीम इंडिया को न्योता दिया, जिसके बाद तिलक वर्मा एंड कंपनी 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 319 रन स्कोरबोर्ड पर लगा पाई. जवाब में अफगानिस्तान टीम (IND A vs AFG A) की पारी 218 रनों पर सिमट गई और भारत ने 101 रनों से जीत दर्ज की

IND A vs AFG A: प्रियांश आर्य समेत इन भारतीय बल्लेबाजों का गरजा बल्ला

Tilak VARMA

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहतरीन रही. सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम के लिए एक मजबूत नींव रखी. उनके बल्ले से 42 गेंदों में नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 58 रन निकले. प्रियांश आर्य के अलावा कप्तान तिलक वर्मा और कुमार कुशग्रा का भी शानदार प्रदर्शन रहा. इन दोनों बल्लेबाजों ने क्रमशः 59 रन और 58 रन बनाए. जबकि ऋतुराज गायकवाड़ और विपराज निगम ने 30-30 रन का योगदान दिया. निशांत सिंधु 21 रन बनाने में सफल हुए.

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम का हुआ ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मिला सुनहरा मौका

फिर फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी

आईपीएल 2026 में अपनी आक्रमक बल्लेबाजी से प्रभावित करने वाले वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ जारी ट्राई-नेशन सीरीज में फ्लॉप रहे हैं. 17 जून को अफगान टीम के साथ हुई भिड़ंत में भी उनका बल्ला कुछ खास नहीं कर सका. वह 28 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हो गए.

इससे पहले खेले गए टूर्नामेंट के 3 मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 14, 44 और 21 रन बनाए. वहीं, गेंदबाजी करते हुए अफगानिस्तान के लिए फ़रीदून दाऊदज़ई, अब्दुल्ला अहमदज़ई और फरमानुल्लाह ने 2-2 विकेट निकाली. जाहिर खान के हाथ एक सफलता लगी.

IND A vs AFG A: भारत के हाथ लगी जीत

टीम इंडिया (IND A vs AFG A) द्वारा दिए गए टारगेट को हासिल करने के लिए आई अफगानिस्तान की पारी 218 रनों पर ढेर हो गई. बाहिर शाह की 57 रनों की अर्धशतकीय पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी. कप्तान इमरान मीर ने 32 रन और फैसल शीनोजदा ने 46 रन बनाए. इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रन तक नहीं बना पाया.

हसन इसाखिल, खालिद तैनिवल, मोहम्मद इशक और फरमानुल्लाह सफी के बल्ले से क्रमशः 14 रन, 13 रन, 16 रन और 17 रन निकले. भारत के लिए निशांत सिंधु ने अपने 6.5 ओवर के स्पेल में 31 रन खर्च कर 4 विकेट झटकी. यश ठाकुर ने 2 विकेट ली. अंशूल कंबोज, विपराज निगम, सूर्यांश शेगडे और अनुकूल रॉय के नाम एक-एक विकेट दर्ज हुई.

कौन हैं Jordan Cox? जिनके साथ लंदन की सड़कों पर घूमते नजर आए विराट कोहली, जानें इनका पूरा क्रिकेट करियर

Tagged:

India A Team Vaibhav Suryavanshi Priyansh Arya IND A vs AFG A
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com