IND vs AFG: शुभमन-ईशान का गरजा बल्ला, 232 रन पर ढेर हुई अफगानिस्तान टीम, भारत ने 170 रन से दर्ज की शानदार जीत

Published - 17 Jun 2026, 08:11 PM | Updated - 17 Jun 2026, 09:40 PM

IND Vs AFG 2nd ODI Match Report

बुधवार को भारत बनाम अफगानिस्तान (IND vs AFG) तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया, जिसका गवाह लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम बना. टॉस जीतकर कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने मेजबान टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया, जिसके बाद शुभमन गिल एंड कंपनी 402 रनों का पहाड़नुमा स्कोर हासिल कर सकी. जवाब में अफगानिस्तान टीम 44.3 ओवरों में 232 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. परिणामस्वरुप, उसके हाथों मैच (IND vs AFG) में 170 रनों से हार लगी.

IND vs AFG: शुभमन-ईशान ने खेली ऐतिहासिक पारी

Ishan Kishan Shubman Gill IND Vs AFG 2nd ODI

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी टीम इंडिया (IND vs AFG) ने शुभमन गिल और ईशान किशन की शतकीय पारी की मदद से अफगानिस्तान को 403 रनों का लक्ष्य दिया. दोनों खिलाड़ी विपक्षी टीम के गेंदबाजों पर काल बनकर टूटे. इस बीच पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने भी बल्ले से योगदान देते हुए 39 गेंदों में 48 रनों की उपयोगी पारी खेली.

हालांकि, इन तीनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी और सधी हुई पारी नहीं खेल सका, जिसके टीम 49.5 ओवर में 402 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इसी के साथ टीम इंडिया वनडे इतिहास में आठवीं बार 400 रनों का आंकड़ा पार कर पाई.

IND vs AFG: अफगानिस्तान ODI सीरीज में भारत का एक और खिलाड़ी हुआ चोटिल, इंजरी के चलते अब मुकाबले से बाहर

अफगानिस्तानी गेंदबाजों को वापसी करने में हुई देरी

जहां एक समय पर टीम इंडिया का स्कोर 450 तक माना जा रहा था, वहीं अफगानिस्तानी गेंदबाजों ने ईशान किशन और शुभमन गिल की जोड़ी को पविलयन भेज मैच में वापसी की. हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी, क्योंकि इन दोनों बल्लेबाजों ने टीम को मजबूत स्थिति तक पहुंचा दिया था.

शुभमन गिल का विकेट गिरने तक भारत का स्कोरबोर्ड 360 तक पहुंच चुका था. वह 42.3 ओवर में नंगेलिया खरोती की गेंद पर टीम के लिए सर्वाधिक 154 रन बनाकर आउट हुए. उनसे पहले इस अफगानी गेंदबाज ने ईशान किशन को 125 रनों के निजी स्कोर पर पवेलीयन का रास्ता दिखाया था.

शुभमन-ईशान के बीच शानदार साझेदारी

ईशान किशन की कप्तान शुभमन गिल के साथ तीसरे विकेट के लिए 224 रनों की साझेदारी हुई. वहीं, केएल राहुल बिना खाता खोले अपना विकेट गंवा बैठे. यशस्वी जायसवाल और प्रिंस यादव के बल्ले से क्रमशः 4 और 5 रन निकले. गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव ने 3-3 रन की पारी खेली.

वॉशिगटन 19 रन का योगदान दिया. नांगेयालिया खरोटी ने अफगानिस्तान के लिए दमदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके. राशिद खान के हाथ तीन विकेट लगी. जबकि ए.एम. गजनफर और मोहम्मद सलीम सैफी को एक-एक सफलता मिली.

अफगानिस्तान टीम की प्रभावशाली बल्लेबाजी

दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए आई अफगानिस्तान टीम (IND vs AFG) का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा. इस बीच मध्यक्रम बल्लेबाज रहमत शाह ने अर्धशतकीय पारी खेल 89 गेंदों में 79 रन बनाए, जिसमें 8 चौके शामिल हैं. वह अंत तक टीम के लिए चट्टान की तरह खड़े रहें हालांकि, उन्हें इस दौरान किसी और खिलाड़ी का साथ नहीं मिला. भारतीय डेब्यूटेन्ट प्रिंस यादव ने उनका विकेट अपने नाम किया.

लेकिन इस बीच रहमानुल्लाह गुरबाज और सेदीकुल्लाह अटल के बल्ले से क्रमशः 41 रन और 42 रन निकले.इन तीन खिलाड़ियों के सिवाय किसी भी बल्लेबाज का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. इब्राहिम जादरन 21 रन बनाकर आउट हुए. दरविश रसूली (6), हशमतुल्लाह शाहिदी (4), नांगेयालिया खरोटे (6), और एएम ग़ज़नफ़र (1) दहाई अंक का आंकड़ा तक नहीं छू पाए. भारत के लिए अर्शदीप सिंह और गुरनूर बराड़ तीन-तीन विकेट झटकी. प्रिंस यादव ने 2 विकेट और वॉशिंगटन सुंदर ने एक निकली.

IND vs AFG: अफ़गानिस्तान के खिलाफ अंतिम वनडे के लिए टीम इंडिया घोषित, इस घातक ऑलराउंड को भी सरप्राइज एंट्री

Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com