Tilak Varma के लिए इस फ्रेंचाइजी ने लूटा दी अपने पर्स की आधें से ज्यादा दौलत, बन गए सबसे महंगे खिलाड़ी

Published - 18 Jun 2026, 09:30 AM | Updated - 18 Jun 2026, 11:26 AM

Tilak Varma

भारतीय युवा ऑलराउंडर तिलक वर्मा (Tilak Varma) इस समय भारतीय ए टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर गए हुए हैं, जहां वह अफगानिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ जारी ट्राई-नेशन सीरीज में कप्तान की भूमिका निभा रहे हैं. उनकी अगुवाई में टीम अब तक दो मुकाबले जीत पाई है. जहां एक तरफ तिलक वर्मा (Tilak Varma) इस श्रृंखला में व्यस्त हैं, वहीं दूसरी ओर भारत में उन पर लाखों की बोली लग गई है. तेलंगाना T20 लीग 2026 ऑक्शन में एक फ्रेंचाइजी ने उन्हें खरीदने के लिए 33 लाख लूटा दिए हैं.

Tilak Varma पर लगी लाखों की बोली

Tilak VARMA
Tilak Varma

21 जून से तेलंगाना टी20 लीग का आगाज होने जा रहा है, जिसके लिए सभी फ्रेंचाइचियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है. इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों की मेजबानी की जिम्मेदारी राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम उप्पल को सौंपी है.

लेकिन इससे पहले तेलंगाना टी20 लीग के ऑक्शन का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बरसात हुई. हालांकि, भारतीय स्टार ऑलराउंडर तिलक वर्मा (Tilak Varma) नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी रहे. मेदक फैल्कन्स ने 33 लाख रुपए खर्च कर उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनाया. लेकिन अब फ्रेंचाइजी की इस फैसले को गलत बताया जा रहा है.

वर्ल्ड कप 2027 में ईशान किशन की भी एंट्री हुई पक्की! अब ये 15 खिलाड़ी हो सकते साउथ अफ्रीका रवाना

Tilak Varma को खरीदने में फ्रेंचाइजी से हुई चूक?

दरअसल, तिलक वर्मा (Tilak Varma) का आयरलैंड सीरीज के लिए चयन हुआ है, जिसके लिए वह 22 जून को टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएंगें. 26 और 28 जून को दोनों टीमों के बीच दो टी20 मैच खेले जाएंगे. इसके बाद उन्हें पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर रवाना होना है, जिसका आयोजन 1 से 11 जुलाई तक किया जाएगा.

ऐसे में टीम इंडिया के व्यस्त कार्यक्रम के चलते तिलक वर्मा के लिए तेलंगाना टी20 लीग में हिस्सा लेना नामुमकिन है. 10 जुलाई को टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जाना है. लिहाजा, जब तक वह (Tilak Varma) राष्ट्रीय टीम की प्रतिबद्धताओं से मुक्त होंगे, तब तक ये टी20 लीग खत्म हो चुकी है.

मोहम्मद सिराज की भी चमकी किस्मत

तिलक वर्मा (Tilak Varma) के अलावा मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) पर भी तेलंगाना टी20 लीग 2026 में बोली लगी. वारंगल वॉरियर्स ने उन्हें 14 लाख रुपए में खरीदा है. हालांकि, वह जुलाई में फ्रेंचाइजी के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगें, क्योंकि उन्हें टीम इंडिया के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर जाना है. लेकिन वह शुरुआती मैचों में टीम के लिए खेलते नजर आ सकते हैं.

तेलंगाना टी20 लीग 2026 का शेड्यूल

मैचदिनांकसमय (IST)मुकाबला
मैच 121 जून 20267:15 PMपलामुरु स्ट्राइकर्स vs अन्विता खम्मम एसेस
मैच 222 जून 20262:15 PMरंगा रेड्डी राइजर्स vs नलगोंडा नाइट्स
मैच 322 जून 20267:15 PMवारंगल वॉरियर्स vs मेडक फाल्कन्स
मैच 423 जून 20262:15 PMपलामुरु स्ट्राइकर्स vs हैदराबाद ई-चैंपियंस
मैच 523 जून 20267:15 PMरंगा रेड्डी राइजर्स vs मेडक फाल्कन्स
मैच 624 जून 20262:15 PMअन्विता खम्मम एसेस vs वारंगल वॉरियर्स
मैच 724 जून 20267:15 PMनलगोंडा नाइट्स vs करीमनगर डायमंड्स
मैच 825 जून 20262:15 PMरंगा रेड्डी राइजर्स vs हैदराबाद ई-चैंपियंस
मैच 925 जून 20267:15 PMपलामुरु स्ट्राइकर्स vs मेडक फाल्कन्स
मैच 1026 जून 20262:15 PMनलगोंडा नाइट्स vs वारंगल वॉरियर्स
मैच 1126 जून 20267:15 PMअन्विता खम्मम एसेस vs करीमनगर डायमंड्स
मैच 1227 जून 20262:15 PMमेडक फाल्कन्स vs हैदराबाद ई-चैंपियंस
मैच 1327 जून 20267:15 PMपलामुरु स्ट्राइकर्स vs रंगा रेड्डी राइजर्स
मैच 1428 जून 20262:15 PMवारंगल वॉरियर्स vs करीमनगर डायमंड्स
मैच 1529 जून 20262:15 PMपलामुरु स्ट्राइकर्स vs नलगोंडा नाइट्स
मैच 1629 जून 20267:15 PMअन्विता खम्मम एसेस vs हैदराबाद ई-चैंपियंस
मैच 1730 जून 20262:15 PMमेडक फाल्कन्स vs करीमनगर डायमंड्स
मैच 181 जुलाई 20262:15 PMवारंगल वॉरियर्स vs हैदराबाद ई-चैंपियंस
मैच 191 जुलाई 20267:15 PMअन्विता खम्मम एसेस vs नलगोंडा नाइट्स
मैच 202 जुलाई 20262:15 PMरंगा रेड्डी राइजर्स vs करीमनगर डायमंड्स
मैच 213 जुलाई 20262:15 PMनलगोंडा नाइट्स vs मेडक फाल्कन्स
मैच 223 जुलाई 20267:15 PMपलामुरु स्ट्राइकर्स vs वारंगल वॉरियर्स
मैच 234 जुलाई 20262:15 PMअन्विता खम्मम एसेस vs रंगा रेड्डी राइजर्स
मैच 244 जुलाई 20267:15 PMकरीमनगर डायमंड्स vs हैदराबाद ई-चैंपियंस

लीग चरण के शेष मुकाबले

मैचदिनांकसमय (IST)मुकाबला
मैच 256 जुलाई 20262:15 PMमेडक फाल्कन्स vs अन्विता खम्मम एसेस
मैच 266 जुलाई 20267:15 PMनलगोंडा नाइट्स vs हैदराबाद ई-चैंपियंस
मैच 277 जुलाई 20262:15 PMपलामुरु स्ट्राइकर्स vs करीमनगर डायमंड्स
मैच 287 जुलाई 20267:15 PMरंगा रेड्डी राइजर्स vs वारंगल वॉरियर्स

प्लेऑफ चरण

मैचदिनांकसमय (IST)मुकाबला
मैच 29 (एलिमिनेटर)9 जुलाई 20262:15 PMअंक तालिका में तीसरे स्थान की टीम vs चौथे स्थान की टीम
मैच 30 (क्वालिफायर-1)9 जुलाई 20267:15 PMअंक तालिका में पहले स्थान की टीम vs दूसरे स्थान की टीम
मैच 31 (क्वालिफायर-2)10 जुलाई 20262:15 PMमैच 30 की हारने वाली टीम vs मैच 29 की विजेता टीम
मैच 32 (फाइनल)10 जुलाई 20267:15 PMमैच 30 की विजेता टीम vs मैच 31 की विजेता टीम

ईशान किशन के शतक से इस खिलाड़ी का ODI करियर लगभग खत्म, अब टीम इंडिया में मौका मिलना मुश्किल

Tagged:

Tilak Varma Medak Falcons Telangana T20 League 2026
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com