अंतिम ODI के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने, रोहित-जायसवाल ओपनर, नंबर-3-4-5 पर ईशान-अय्यर-केएल

Published - 18 Jun 2026, 10:50 AM | Updated - 18 Jun 2026, 11:42 AM

India 18

India Likely Playing XI For 3rd IND vs AFG ODI: अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज टीम इंडिया ने 2-0 की अजेय बढ़त बनाकर अपने नाम कर ली है। इस सीरीज के पहले मैच में भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं, 17 जून को लखनऊ में खेले गए दूसरे मुकाबले में भी दमदार खेल दिखाया और 170 के बड़े अंतर से अफगानिस्तान को हराने में कामयाबी हासिल की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया (Team India) ने 402 का स्कोर बनाया। इस दौरान कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन ने जबरदस्त पारियां खेलीं। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की बल्लेबाजी ज्यादा खास नहीं रही और पूरी टीम 232 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

चेन्नई में India की अफगानिस्तान से तीसरे वनडे में होगी टक्कर

India 19

भारत (India) और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज में अब सिर्फ एक ही मुकाबला शेष रह गया है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच चेन्नई में 20 जून को खेला जाना है। इस मुकाबले की शुरुआत भी भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से ही होगी। लखनऊ की तरह चेन्नई में भी रनों की बारिश की उम्मीद की जा सकती है। ऐसे में फैंस को भारतीय बल्लेबाजों के बल्ले से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी।

शुरूआती दो मैच जीतने से भारत (India) ने पहले ही अजेय बढ़त बना ली है। इसी वजह से तीसरा वनडे उतना अहम नहीं रहेगा। ऐसे में अंतिम वनडे की प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।

तीसरे वनडे से कप्तान शुभमन गिल कर सकते हैं आराम

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत (India) के कप्तान शुभमन गिल ने ओपनिंग करते हुए 110 गेंदों में 154 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने लखनऊ की भयंकर गर्मी में लगभग 43 ओवर तक क्रीज पर समय बिताया। यही कारण रहा कि उन्हें बाद में परेशानी महसूस हुई और वह फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं आए। इसी वजह से उनकी गैरमौजूदगी में उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने कप्तानी की।

दूसरे वनडे में जीत के कारण भारत (India) ने सीरीज अपने नाम कर ली है। यही कारण है कि तीसरे मैच का महत्व उतना ज्यादा नहीं है। ऐसे में शुभमन गिल आराम का फैसला ले सकते हैं, क्योंकि चेन्नई में भी मौसम काफी गर्म रहने वाला है। ऐसे में अगर ज्यादा परेशानी हुई तो फिर दिक्कत हो सकती है, क्योंकि जुलाई में भारत को इंग्लैंड दौरे पर भी जाना है।

इन 3 खिलाड़ियों की भारत की प्लेइंग XI में हो सकती है वापसी

भारत (India) अपनी प्लेइंग XI में तीसरे वनडे के लिए तीन ऐसे खिलाड़ियों को भी शामिल कर सकता है, जो पहले मुकाबले का हिस्सा थे। ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी इंजरी के कारण दूसरे मैच में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे लेकिन संभावना जताई जा रही है कि फिट होने पर उन्हें मौका मिल सकता है।

स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे की भी वापसी हो सकती है, जिन्होंने पहले मैच में डेब्यू किया था और 3 विकेट झटके थे लेकिन दूसरे मैच में कुलदीप यादव के कारण ड्रॉप कर दिया गया था। हालांकि, उन्हें वाशिंगटन सुंदर की जगह खिलाया जा सकता है।

इसके अलावा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी भारत की प्लेइंग XI में वापस आ सकते हैं। प्रसिद्ध ने धर्मशाला वनडे खेला था, लेकिन उन्हें लखनऊ में मौका नहीं दिया गया था। प्रसिद्ध को अर्शदीप सिंह की जगह खिलाया जा सकता है, जिन्हें आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के कारण आराम दिया जा सकता है।

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI

यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा

यह भी पढ़ें: भारत-आयरलैंड सीरीज की टाइमिंग में हुआ बड़ा बदलाव, अब शाम 7 बजे नहीं इतने बजे से आप देख पाएंगे मुकाबला

Tagged:

shubman gill ISHAN KISHAN team india Rohit Sharma shreyas iyer afghanistan cricket team
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com